{"_id":"608cd3d48ebc3efb8d1e34bb","slug":"america-dr-fauci-says-immediate-shutdown-for-a-few-weeks-over-break-the-coronavirus-chain","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: 'कुछ हफ्तों के लिए बंद करो देश, तब सुधरेंगे हालात' अमेरिकी डॉक्टर ने भारत को दी सलाह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना: 'कुछ हफ्तों के लिए बंद करो देश, तब सुधरेंगे हालात' अमेरिकी डॉक्टर ने भारत को दी सलाह
Sat, 01 May 2021 09:36 AM IST
प्रशांत कुमार
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 01 May 2021 09:36 AM IST
सार
बाइडेन प्रशासन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ फौसी ने कहा कि बेकाबू हो रहे कोरोना की वजह से भारत इस समय कठिन दौड़ से गुजर रहा है। ऐसे में तत्काल रूप से देश में कुछ समय के लिए लॉकडाउन लगाने की जरूरत है
विज्ञापन
अमेरिकी डॉक्टर एंथनी एस फौसी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जिस तरह से तांडव मचा रखी है, वह बेहद ही चिंताजनक है। इस चेन को तोड़ने के लिए कुछ हफ्तों के लिए देश को तत्काल बंद करने की जरूरत है। लॉकडाउन लागू करने से कोविड पर बहुत हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है, यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ एंथनी एस फौसी ने कही।
विज्ञापन
एक अंग्रेजी अखबार को शुक्रवार को दिए इंटरव्यू में डॉ एंथनी एस फौसी ने कहा कि भारत में जिस प्रकार कोरोना संक्रमण का फैलाव जारी है, लोग अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड के लिए परेशान हो रहे हैं, दवाओं की कालाबाजारी हो रही है। लोग पूरी तरह से बेबस नजर आ रहे हैं। लोगों को इस वक्त कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है। बेकाबू हो रहे कोरोना की वजह से भारत इस समय कठिन दौड़ से गुजर रहा है। ऐसे में तत्काल रूप से क्या करना जरूरी है जिससे महामारी पर लगाम लग सके। इस स्थिति में देश में कुछ समय के लिए लॉकडाउन लगाने की जरूरत है।
विज्ञापन
टीकाकरण अभियान को तेज करने की जरूरत
बाइडेन प्रशासन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ फौसी ने टीकाकरण अभियान को तेज करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कुछ हफ्ते पहले अगर वैक्सीनेशन ड्राइव को तेज किया जाता तो काफी हद तक इस पर अंकुश लगाया जा सकता था। क्योंकि इस वक्त भारत में अफरा तफरी मची है, लोगों सड़कों पर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर दौड़ रहे हैं। अस्पतालों में भर्ती होने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन
कमीशन गठन करना अनिवार्य
बाइडेन प्रशासन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार और सात अमेरिकी राष्ट्रपतियों के साथ काम कर चुके डॉ फौसी ने बताया कि भारत में मेडिकल ऑक्सीजन के लिए मारामारी है, इसके लिए कमीशन गठित करने की जरूरत है। जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति और दवाओं की सप्लाई आसानी से होनी चाहिए।