फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America concerned about release of civilians from Hamas captivity Sullivan said Hamas disobey agreement

US: हमास की कैद से नागरिकों की रिहाई के लिए अमेरिका चिंतित, सुलिवन बोले- हमास ने समझौते का पालन नहीं किया

Tue, 05 Dec 2023 03:38 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 05 Dec 2023 03:38 AM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने बताया कि बंधकों की रिहाई का पहला चरण महिलाओं और बच्चों की रिहाई के बारे में था। हमास ने महिलाओं को बंधक बना रखा है। इस्राइल का जोर है कि पहले महिलाओं की रिहाई हो फिर पुरुषों, घायलों सहित अन्य लोगों की रिहाई पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
America concerned about release of civilians from Hamas captivity Sullivan said Hamas disobey agreement
US NSA Jake Sullivan - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध विराम के बाद एक बार फिर युद्ध शुरू हो चुका है। युद्ध में अब तक 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बंधकों की रिहाई को लेकर अमेरिका का कहना है कि हमास ने महिला बंधकों को रिहा करने से मना कर दिया है और इस्राइल का कहना है कि जब तक हमास महिलाओं को रिहा नहीं कर देता, तब कर इस्राइल मामले को खत्म नहीं करेगा। बता दें, युद्ध विराम की शर्तों के अनुसार, इस्राइल ने फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया, जिसके बाद हमास ने बंधकों को मुक्त किया, जिसमें विदेशी बंधक भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


हमास सौदेबाजी का पालन नहीं कर रहा
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने बताया कि बंधकों की रिहाई का पहला चरण महिलाओं और बच्चों की रिहाई के बारे में था। हमास ने महिलाओं को बंधक बना रखा है। इस्राइल का जोर है कि पहले महिलाओं की रिहाई हो फिर पुरुषों, घायलों सहित अन्य लोगों की रिहाई पर चर्चा की जाएगी। हमास सौदेबाजी के अंत का पालन नहीं कर रहा है, इसलिए उसे जवाबदेह ठहराया जाए। हम अपने सभी अमेरिकी बंधकों को कैसे बाहर निकालें। इस पर विचार कर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
अमेरिका में हुए प्रदर्शन को बताया यहूदी विरोधी
वहीं, इस्राइली मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल ने अमेरिका के कोषेर रेस्तरां के बाहर हुए प्रदर्शन को यहूदी विरोधी करार दिया है। रैली फलस्तीन के समर्थन में हुई थी। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता एंड्रयू बेट्स के अनुसार, इस्राइली रेस्तरां के बाहर प्रदर्शन अनुचित है। यह क्रूर और संवेदनहीन है। यह यहूदी विरोधी भावना का प्रतीक है। गवर्नर शापिरो ने ट्वीट कर बताया कि रेस्तरां को निशाना बनाया गया और भीड़ ने घेर लिया क्योंकि उसका मालिक यहूदी और इस्राइली है। यह नफरत और कट्टरता है। विरोध प्रदर्शन की एक वीडियो सामने आया है कि जिसमें प्रदर्शनकारी होटल के शेफ माइकल सोलोमोनोव के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। वीडियो में, प्रदर्शनकारियों के हाथों में फिलिस्तीनी झंडे थे। प्रदर्शन में फलस्तीन के समर्थन में नारेबाजी हो रही थी।


न्यूयॉर्क टाइम्स में पूरे पन्ने का विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्राइली नागरिकों के एक समूह ने न्यूयॉर्क टाइम्स में पूरे पन्ने का एक विज्ञापन प्रकाशित करवाया है। इसमें हमास द्वारा इस्राइली महिलाओं के यौन शोषण का मुद्दा उठाया गया है। बता दें, संयुक्त राष्ट्र ने आज संयुक्त राष्ट्र का विशेष सत्र आयोजित किया है, जिसमें महिला अधिकार कार्यकर्ता जेर कैटजेंस्टीन हमास के खिलाफ सबूत पेश करेंगी और बताएंगी कि कैसे हमास के आंतकी इस्राइली महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। पूरे पन्ने के विज्ञापन में लिखा है- सभी महिलाओं के लिए एक खुला पत्र, हमास के आतंकी महिलाओं के साथ लिंग भेद और यौन हिंसा कर रहे हैं। वह महिलाओं के साथ अभद्रता कर अपना आतंक फैला रहे हैं। किसी भी महिला को अपनी आंखें बंद नहीं करनी चाहिए। किसी को भी दुष्कर्म की बर्बरता के प्रति अपनी आंखें बंद नहीं करनी चाहिए। कुछ लोग दूसरी ओर क्यों देख रहे हैं? अभी बोलें। मौन होना आपकी सहमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed