{"_id":"5f18b99dfc7b213d722b55c1","slug":"america-can-work-with-china-on-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन पर चीन के साथ काम कर सकता है अमेरिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वैक्सीन पर चीन के साथ काम कर सकता है अमेरिका
Thu, 23 Jul 2020 03:41 AM IST
अवधेश कुमार
वर्ल्ड डेस्क अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: अवधेश कुमार
Updated Thu, 23 Jul 2020 03:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन और अमेरिका के बीच विवाद होने के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन और दूसरे देशों के साथ कोरोना वैक्सीन बनाने की इच्छा जताई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि जो भी हमारे लिए कोरोना वैक्सीन का अच्छा और बेहतरीन परिणाम लेकर आएगा, हम उसके साथ काम करने को तैयार हैं।
ट्रंप की ओर से ये बयान तब आया जब ट्रंप प्रशासन से ये पूछा गया कि अगर चीन सबसे पहले कोरोना की वैक्सीन तैयार कर लेता है तो क्या अमेरिका, चीन के साथ मिलकर काम करना चाहेगा। तो उन्होंने किसी भी देश के साथ सहयोग करने की बात कही है। ट्रंप ने ये बयान तब दिया जब एक शोधकर्ता ने बताया कि चीन की कोरोना वैक्सीन केनसीनो बायोलॉजिस्क सुरक्षित पाई गई है और ज्यादातर विषयों में इम्यून रिस्पॉन्स बनाकर दिखाया है।
केनसीनो वैक्सीन ने मानव परीक्षण ने अच्छे परिणाम दिखाए, इसके अलावा अमेरिका आधारित मॉडर्ना इंडस्ट्री और जर्मनी की बायोएनटेक एसई की वैक्सीन के भी मानव परीक्षण चल रहे हैं। बता दें कि लंबे समय से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन को कोरोना फैलाने को लेकर कोसते रहे हैं।