फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ban on government companies surrounded by exploitation of Muslims in China

चीन में मुस्लिमों के शोषण पर घिरी सरकारी कंपनियों पर अमेरिकी रोक

Sun, 02 Aug 2020 12:53 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 02 Aug 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
America ban on government companies surrounded by exploitation of Muslims in China
फाइल फोटो

अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने चीन के शिनजियांग क्षेत्र में शक्तिशाली सरकारी इकाई चलाने वाली कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। चीन के इस प्रांत में अधिकारियों ने मुसलमानों को बड़े पैमाने पर नजरबंद किया हुआ है। ट्रंप प्रशासन ने चीन के इस उत्तर-पश्चिमी प्रांत में मुस्लिम जातीय अल्पसंख्यकों के विरुद्ध मानवाधिकारों के हनन का हवाला देते हुए यह रोक लगाई है।

विज्ञापन


अमेरिकी वित्त मंत्रालय के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के तहत शिनजियांग उत्पादन और निर्माण कोर (एक आर्थिक व अर्द्धसैनिक संगठन) और दो संबंधित कमांडर अधिकारी पेंग जियारुई और सन जिनलॉन्ग पर कार्रवाई की है। यह संगठन शिंजियांग क्षेत्र के विकास में केंद्रीय भूमिका निभाता है और उइगर व अल्पसंख्यक मुस्लिमों पर ज्यादती के लिए जाना जाता है। 
विज्ञापन


यह प्रतिबंधात्मक आदेश उन्हें अमेरिकी संपत्ति और वित्तीय प्रणाली तक पहुंच से रोकने के लिए डिजाइन किया गया है। साथ ही उन पर अमेरिकी कंपनियों और नागरिकों के साथ किसी भी तरह से आर्थिक लेनदेन पर भी रोक लगा दी गई है। वित्त मंत्री स्टीवन टी. नुचिन ने कहा, अमेरिका निश्चित ही इस क्षेत्र को वैश्विक मानवाधिकार हनन की श्रेणी में रखता है जिस विरुद्ध वह अपनी वित्तीय शक्तियों का पूरा इस्तेमाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में कुर्क हो सकती है संपत्ति

ट्रंप प्रशासन पहले भी शिनजियांग में कुछ अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा चुका है। मौजूदा प्रतिबंधों का मतलब है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को रिपोर्ट करने वाली कंपनी प्रोडक्शन एंड कंस्ट्रक्शन कोर्प या उसके अधिकारी की किसी भी संपत्ति को अमेरिका में कुर्क किया जा सकता है। उन्हें अमेरिका में कारोबार करने की भी मनाही होगी। यह कंपनी शिनजियांग में अरबों डॉलर की विकास परियोजनाओं को देखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed