{"_id":"5f8fd8bb90c54a707d004241","slug":"america-accused-china-and-russia-that-both-countries-violating-the-sovereignty-of-small-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन और रूस अपनी सेना का आधुनिकीकरण कर छोटे देशों की संप्रभुता का उल्लंघन कर रहे हैं : अमेरिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन और रूस अपनी सेना का आधुनिकीकरण कर छोटे देशों की संप्रभुता का उल्लंघन कर रहे हैं : अमेरिका
Wed, 21 Oct 2020 12:14 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एरी (अमेरिका)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एरी (अमेरिका)
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Mark Esper
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने चीन और रूस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों देश अपनी सेनाओं का तेजी से आधुनिकीकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश अपनी बढ़ती ताकत का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कानूनों की अनदेखी करने और छोटे देशों की संप्रभुता का उल्लंघन कर सत्ता संतुलन को अपने पक्ष में प्रभावित करने में कर रहे हैं।
विज्ञापन
अटलांटिक काउंसिल थिंक टैंक को संबोधित करते हुए एस्पर ने चीन की ’वन बेल्ट वन रोड’ पहल पर भी निशाना साधा और कहा कि बीजिंग इस परियोजना का इस्तेमाल एशिया, यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका में अपने वित्तीय संबंधों का विस्तार करने के लिए कर रहा है और इसके पीछे उसका परोक्ष लक्ष्य रणनीतिक प्रभाव प्राप्त करना, दुनिया भर के प्रमुख संसाधनों और सैन्य तलहटी तक पहुंच हासिल करना है।
विज्ञापन
एस्पर ने कहा कि हमारे प्रमुख प्रतिद्वंद्वी, चीन और रूस, तेजी से अपने सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण कर रहे हैं और अपनी बढ़ती ताकत का उपयोग अंतरराष्ट्रीय कानून की अनदेखी करने, छोटे राज्यों की संप्रभुता का उल्लंघन करने और सत्ता के संतुलन को अपने पक्ष में करने के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि दक्षिण चीन सागर में चीन के सैन्यीकरण और रूस द्वारा क्रीमिया पर कब्जा करने और पूर्वी यूक्रेन में घुसपैठ, उनकी दूसरों की स्वायत्तता छीनने और अमेरिकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण देशों और संस्थानों (नाटो सहित) के लचीलेपन और सामंजस्य को कम करने के उनके प्रयासों को दर्शाती है।