फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: 43 Western countries in the United Nations reprimanded China against atrocities on Uighur Muslims

अमेरिका : संयुक्त राष्ट्र में 43 पश्चिमी देशों ने उइगर मुस्लिमों पर अत्याचारों के खिलाफ चीन को फटकारा

Sun, 24 Oct 2021 12:30 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 24 Oct 2021 12:30 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र महासभा की मानवाधिकार समिति में रिवेरे के पढ़े बयान के मुताबिक, 40 से ज्यादा पश्चिमी देशों ने कहा कि हम चीन से आह्वान करते हैं कि वह शिनजियांग प्रांत में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त और उनके दफ्तर समेत स्वतंत्र पर्यवेक्षकों के लिए तत्काल निर्बाध पहुंच मुहैया कराए।

विज्ञापन
America: 43 Western countries in the United Nations reprimanded China against atrocities on Uighur Muslims
संयुक्त राष्ट्र

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र में 40 से ज्यादा पश्चिमी देशों ने शिनजियांग में उइगर मुस्लिमों और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी अत्याचारों पर चीन की निंदा कर उसे फटकार लगाई है। अल-जजीरा के मुताबिक, 43 देशों ने शिनजियांग में शिक्षा शिविरों के अस्तित्व की विश्वसनीयता आधारित रिपोर्ट पर चिंता जताते हुए बयान पर दस्तखत किए हैं। इसे यूएन में फ्रांसीसी राजदूत निकोलस डी. रिवेरे ने पढ़ा।

विज्ञापन


शिनजियांग प्रांत में यूएन उच्चायुक्त और पर्यवेक्षकों को पहुंच मुहैया कराने को कहा
संयुक्त राष्ट्र महासभा की मानवाधिकार समिति में रिवेरे के पढ़े बयान के मुताबिक, इन देशों ने कहा कि हम चीन से आह्वान करते हैं कि वह शिनजियांग प्रांत में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त और उनके दफ्तर समेत स्वतंत्र पर्यवेक्षकों के लिए तत्काल निर्बाध पहुंच मुहैया कराए। तीन साल में यह तीसरी बार है जब अमेरिका और यूरोपीय दशों ने उइगरों पर चीन की नीतियों की आलोचना करने के लिए मानवाधिकार समिति की बैठक का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई सामरिक नीति संस्थान (एएसपीआई) ने एक नई रिपोर्ट में शिनजियांग प्रांत में दमन अभियान को लेकर चीन के सरकारी निकायों की भूमिका का खुलासा किया है। 82 पन्नों की इस रिपोर्ट में उइगर संस्कृति, पहचान और आबादी को दबाने के लिए चीनी सरकार की व्यवस्थित कोशिशें उजागर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समन्वित कार्रवाई की अपील
ऑस्ट्रलिया सामरिक नीति संस्थान द्वारा जारी शोध रिपोर्ट हाल ही में उइगर क्षेत्र में बड़ी पैमाने पर मानवाधिकार हनन का दस्तावेजीकरण करने संबंधी साक्ष्य उजागर करने वाली नवीनतम रिपोर्ट है। इसमें शिनजियांग की कार्रवाई के लिए चीन सरकार और पूरे समाज के दृष्टिकोण पर रोशनी डाली गई है। लोकतांत्रिक देशों के सांसदों के एक क्रॉस पार्टी गठबंधन ने भी उइगरों की रक्षा के लिए समन्वित कार्रवाई की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed