फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America 12 killed and many injured in collision of two vehicles due to storm

अमेरिका: तूफान के कारण दो वाहनों की टक्कर से 12 लोगों की मौत, कई घायल

Mon, 21 Jun 2021 12:20 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, अटलांटा (अमेरिका)
पीटीआई, अटलांटा (अमेरिका) Published by: देव कश्यप Updated Mon, 21 Jun 2021 12:20 AM IST
सार

  • अलबामा प्रांत में आए उष्णकटिबंधीय चक्रवाती तूफान के कारण हुए अलग-अलग हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
America 12 killed and many injured in collision of two vehicles due to storm
दुर्घटना के बाद मलबे को ले जाते वाहन - फोटो : al.com

विस्तार

अमेरिका के अलबामा प्रांत में आए उष्णकटिबंधीय चक्रवाती तूफान के कारण हुए हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि अचानक आई बाढ़ के कारण दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन


अलबामा प्रांत की बटलर काउंटी के कोरोनर वेन गारलॉक ने कहा कि शनिवार को दक्षिण मोंटगोमरी में करीब 15 वाहन आपस में टकरा गए जिसके कारण नौ बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में मारे गए लोगों के नामों का उल्लेख नहीं किया गया है।
विज्ञापन


यह हादसा संभवत: सड़कों पर फिसलन के कारण हुआ। इस हादसे में एक वैन में सवार आठ बच्चों की मौत हो गई, जिनकी उम्र चार से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। यह वैन दुर्व्यवहार अथवा उपेक्षा का शिकार हुए बच्चों के लिए अलबामा शेरिफ एसोसिएशन द्वारा संचालित एक युवा संगठन से संबंधित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एक अन्य वाहन में एक व्यक्ति और एक नौ महीने के बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। इस बीच, टस्कलोसा शहर के घर पर एक पेड़ गिरने से 24 वर्षीय एक व्यक्ति और तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। तूफान के कारण मिसीसिपी खाड़ी तटीय क्षेत्र में 30 सेंटीमीटर तक बारिश हुई।


उत्तरी जॉर्जिया, दक्षिण कैरोलाइना के अधिकांश हिस्सों, उत्तरी कैरोलाइना तट और दक्षिणपूर्व अलबामा के कुछ हिस्सों और फ्लोरिडा पैनहैंडल में रविवार को अचानक बाढ़ आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed