फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Amazon banned police use of its face-recognition technology for one year

अमेजॉन ने चेहरा पहचानने वाली तकनीक के इस्तेमाल पर एक साल के लिए लगाया प्रतिबंध

Thu, 11 Jun 2020 11:44 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, न्यूयॉर्क
पीटीआई, न्यूयॉर्क Published by: देव कश्यप Updated Thu, 11 Jun 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
Amazon banned police use of its face-recognition technology for one year
अमेजन ने पुलिस के लिए एक साल के लिए रोकी चेहरा पहचानने की तकनीक - फोटो : Twitter

अमेजॉन ने चेहरा पहचानने वाली अपनी तकनीक के पुलिस द्वारा इस्तेमाल पर एक साल तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। गहरे रंग वाले लोगों को पहचानने में गलती करने के कारण आलोचनाओं का शिकार हो रही इस तकनीक के कानून-प्रवर्तकों द्वारा इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने वाली कंपनियों की सूची में अमेजॉन भी शामिल हो गई है।

विज्ञापन


हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि उसने अभी यह कदम क्यों उठाया। अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद हुए प्रदर्शनों ने अमेरिका में नस्ली अन्याय की ओर ध्यान खींचा है। इससे लोगों की पहचान के लिए पुलिस द्वारा तकनीक के इस्तेमाल की ओर भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।
विज्ञापन


कानून प्रवर्तन एजेंसियां संदिग्धों का पता लगाने के लिए चेहरा पहचानने वाली तकनीक का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन आलोचकों का कहना है कि इसका दुरुपयोग किया जा सकता है। कई अमेरिकी शहरों ने पुलिस और अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाईबीएम ने भी मंगलवार को कहा था कि वह चेहरे का पता लगाने वाली तकनीक के कारोबार से हाथ पीछे खींच रही है। नागरिक अधिकार समूहों और अमेजॉन के कर्मियों ने कंपनी पर दबाव बनाया था कि वह ‘रेकॉग्निशन’ नामक अपनी तकनीक सरकारी एजेंसियों को बेचना बंद करे। उनका तर्क है कि यह लोगों की निजता का उल्लंघन करने और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने में इस्तेमाल की जा सकती है।

अमेजॉन ने बुधवार को एक ब्लॉग पर लिखी पोस्ट में उम्मीद जताई कि अमेरिकी संसद चेहरा पहचानने के लिए कड़े नियम बनाएगी। गौरतलब है कि फ्लॉयड की 25 मई को मिनियापोलिस में पुलिस हिरासत में मौत के बाद नस्ली भेदभाव के विरोध में अमेरिका समेत कई अन्य देशों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू हो गए थे।


हथकड़ी लगे काले व्यक्ति फ्लॉयड की गर्दन को श्वेत पुलिस अधिकारी द्वारा घुटने से दबाए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दिख रहा है कि अधिकारी कम से कम आठ मिनट तक अपने घुटने से 46 वर्षीय फ्लॉयड की गर्दन दबाए रखता है। इस दौरान फ्लॉयड सांस रुकने की बात कहता नजर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed