{"_id":"5bc6eecfbdec22697e538712","slug":"allegations-of-corruption-and-money-laundering-against-brazilian-president-michael-taymor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील के राष्ट्रपति माइकल टेमर और उनकी बेटी पर लगा भ्रष्टाचार और धनशोधन का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्राजील के राष्ट्रपति माइकल टेमर और उनकी बेटी पर लगा भ्रष्टाचार और धनशोधन का आरोप
भाषा, साओ पाउलो
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
Brazilian president michael taymor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील की संघीय पुलिस ने राष्ट्रपति माइकल टेमर पर मंगलवार को नए आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ भ्रष्टाचार, धनशोधन और बंदरगाह की देखभाल करने वाली कंपनियों को लाभ पहुंचाने की एवज में उनसे कथित रिश्वत लेने संबंधी आपराधिक साठगांठ का मुकदमा चलाने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट देश की शीर्ष अदालत में दाखिल की गई है। इसकी एक प्रति एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के पास है।
जांचकर्ता क्लेबर माल्टा लोपेस के हस्ताक्षर वाली रिपोर्ट में टेमर की संपत्ति जब्त करने की भी वकालत की गई है। राष्ट्रपति की बेटी मरिस्टेला टेमर और उनके दो सहयोगियों के खिलाफ भी आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
मुकदमा आगे चलाना है या नहीं यह तय करने के लिए अटॉर्नी जनरल रॉकेल डॉज के पास 15 दिन का वक्त है। यदि अटॉर्नी जनरल टेमर के खिलाफ मुकदमा चलाने पर राजी होती हैं तो संसद के निचले सदन को दो-तिहाई बहुमत से इसकी मंजूरी देकर राष्ट्रपति को निलंबित करना होगा। टेमर का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सांसदों ने टेमर के खिलाफ पहले भी दो बार लगे भ्रष्टाचार के आरोपों में उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं दी थी।
बता दें कि डिल्मा रूजेफ को महाभियोग के जरिए 2016 में हटाए जाने के बाद टेमर ब्राजील के राष्ट्रपति बने थे। इस मामले में टेमर के वकील का कहना है कि उन्हें अभी तक पुलिस रिपोर्ट की प्रति नहीं मिली है।