{"_id":"623f447b3545584a2e24fe77","slug":"all-132-people-on-board-crashed-china-plane-declared-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन विमान हादसा: चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के विमान में सवार सभी 132 लोगों की मौत की पुष्टि ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन विमान हादसा: चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के विमान में सवार सभी 132 लोगों की मौत की पुष्टि
Sat, 26 Mar 2022 10:21 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, बीजिंग
एएनआई, बीजिंग
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 26 Mar 2022 10:21 PM IST
सार
चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान ने ग्वांगझू गंतव्य तक पहुंचने के लिए कुनमिंग से उड़ान भरी थी, तभी पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
Plane crash in China
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीनी समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शनिवार को बताया कि गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र में सोमवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हुए चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के विमान में सवार सभी 132 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। उड़ान MU5735 में 123 यात्री और नौ चालक दल के सदस्य थे। चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर इस जानकारी को अपडेट किया। इससे पहले, मंगलवार को चीनी विमानन अधिकारियों ने कहा था कि उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त विमान से किसी भी जीवित व्यक्ति का पता नहीं लगाया है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस युन्नान शाखा के अध्यक्ष सुन शियिंग ने मंगलवार रात एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि सोमवार को हुए विमान हादसे में अब तक कोई जीवित नहीं बचा है।
विज्ञापन
चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान ने ग्वांगझू गंतव्य तक पहुंचने के लिए कुनमिंग से उड़ान भरी थी, लेकिन इस बीच विमान दोपहर करीब 2:38 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वुझोउ शहर में टेंग्जियान काउंटी के मोलंग गांव के पास एक पहाड़ी इलाके में विमान हादसे का शिकार हुआ जिसकी वजह से पहाड़ में आग लग गई थी।
विज्ञापन