{"_id":"5fdc09198ebc3e3d5028bfb2","slug":"alibaba-told-that-how-uyghur-muslims-are-recognizing-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीबाबा का सॉफ्टवेयर बता रहा चीन में उइगर मुसलमानों की कैसे करें पहचान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अलीबाबा का सॉफ्टवेयर बता रहा चीन में उइगर मुसलमानों की कैसे करें पहचान
Fri, 18 Dec 2020 07:12 AM IST
Jeet Kumar
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 18 Dec 2020 07:12 AM IST
विज्ञापन
अलीबाबा कंपनी
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन मुस्लिम अल्पसंख्यकों पर लगातार नजर रखकर उन्हें सता रहा है। इस अनैतिक काम में बाकी लोग सरकार की मदद करें, यह चीन की सबसे बड़ी टेक कंपनी अलीबाबा विज्ञापन के जरिए बता रही है।
विज्ञापन
अलीबाबा के बनाए सॉफ्टवेयर भीड़ की तस्वीर या वीडियो में मौजूद किसी उइगर व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों को आसानी से पहचान सकते हैं। अपने क्लाउड कंप्यूटिंग कारोबार के लिए बनी वेबसाइट पर उसने यह प्रचार किया है।
विज्ञापन
सर्विलांस इंडस्ट्री पब्लिकेशन की पड़ताल के मुताबिक, इस साफ्टवेयर को आतंकियों, पोर्नोग्राफी व अन्य प्रतिबंधित चीजों की तलाश के लिए बनाया जा रहा था, लेकिन प्रचार के लिए उइगर को इन्हीं प्रतिबंधित तबकों की तरह दर्शाया गया।
विज्ञापन
अलीबाबा ने इसके साथ ही कहा कि लोग सरकार को इनकी पहचान व निगरानी में मदद कर सकते हैं। चीनी सरकार ने करीब 10 लाख उइगर को बंदी बनाकर रखा हुआ है। हजारों लोगों को इस्लाम का पालन करने से रोकने के लिए कैंप में रखकर मनोवैज्ञानिक और शारीरिक यातनाएं दी जाती हैं।
सवाल उठे तो हटाया कंटेट
अलीबाबा ने विवादित सामग्री को लेकर सवाल उठने पर वेबसाइट से यह कंटेट हटा दिया। बयान में कहा कि उइगर व अल्पसंख्यकों का उल्लेख तकनीक को समझाने के लिए किया गया। हालांकि यह नहीं बताया कि अल्पसंख्यकों को भीड़ में अलग से पहचानने वाली तकनीक लोगों के बीच क्यों पहुंचनी चाहिए?
बता दें, अलीबाबा को अमेजन की एकमात्र प्रतियोगी कंपनी माना जाता है। इसके शेयर न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज भी सूचीबद्ध हैं।
हुआवे तो उइगर मुसलमान देख पुलिस को अलर्ट कर रहा
अलीबाबा चीन की पहली ऐसी कंपनी है जो उइगर पहचानने की तकनीक बेच रही है। पिछले हफ्ते चीन की प्रमुख टेक कंपनी हुआवे ने भी ऐसे सॉफ्टवेयर को परीक्षण शुरू किया जो उइगर का चेहरा भीड़ में नजर आने पर पुलिस को अलर्ट करता है।