फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Alexei Navalny may die at any moment

रूस : विपक्षी नेता नवलनी की जान खतरे में, लगातार बिगड़ रही हालत

Mon, 19 Apr 2021 04:15 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मॉस्को।
एजेंसी, मॉस्को। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 19 Apr 2021 04:15 AM IST
सार

  • पिछले वर्ष नवालनी को रूसी सरकार ने जहर दे दिया था।

विज्ञापन
Alexei Navalny may die at any moment
एलेक्सी नवलनी - फोटो : Social media

विस्तार

रूस में 17 जनवरी को गिरफ्तार किए गए विपक्ष के नेता एलेक्साई नवलनी की कभी भी मौत हो सकती है। वे तीन हफ्ते से भूख हड़ताल पर हैं और उनके डॉक्टर यारोस्लाव अश्खिमिन ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है। 44 साल के नवलनी के शरीर में पोटेशियम का स्तर बढ़ गया है, जिससे उन्हें दिल का दौरा पड़ सकता है, या किडनी फेल हो सकती है।

विज्ञापन


दूसरी ओर रूसी सरकार का कहना है कि नवलनी को सभी चिकित्सकीय मदद दी जा रही है। पिछले वर्ष नवलनी को रूसी सरकार ने जहर दे दिया था। उन्हें जर्मनी लाया गया, जहां पांच महीने इलाज के बाद वे ठीक हुए और वापस रूस लौटे। लेकिन उन्हें घपले के आरोप में फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


बाइडन ने कहा नवालिन से अनुचित व्यवहार हो रहा
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि नवालनी से खराब व्यवहार हो रहा है। यह राजनीति से प्रेरित और पूरी तरह अनुचित है। पिछले हफ्ते रूसी विदेशी मंत्रालय ने कहा था कि अमेरिका नवलनी को लेकर फर्जी कहानियां गढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed