{"_id":"5d2b04df8ebc3e6cc4512f10","slug":"alexandria-cortez-chief-of-staff-facing-backlash-for-wearing-bose-t-shirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाषचंद्र बोस वाली टीशर्ट पहनने पर अमेरिकी कांग्रेस विमेन के सहयोगी की निंदा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सुभाषचंद्र बोस वाली टीशर्ट पहनने पर अमेरिकी कांग्रेस विमेन के सहयोगी की निंदा
Sun, 14 Jul 2019 04:03 PM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Sun, 14 Jul 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
भारतीय-अमेरिकी सैकात चक्रवर्ती
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी कांग्रेस विमेन के चीफ ऑफ स्टाफ को रिपब्लिकन पार्टी के सहयोगियों और दक्षिणपंथी मीडिया की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इसके पीछे का कारण बस इतना है कि उन्होंने एक ऐसी टीशर्ट पहनी थी, जिसपर भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर बनी है।
विज्ञापन
दरअसल डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता अलेक्जेंड्रिया ओकासियो कोर्टेज के चीफ ऑफ स्टाफ भारतीय-अमेरिकी सैकात चक्रवर्ती की बीते साल दिसंबर माह में नाओदिस न्यूज की एक वीडिया जारी हुई थी। जिसमें वह कोर्टेज को अचानक मिली जीत के बारे में बोल रहे हैं। इस वीडियो के जारी होने के करीब आठ महीने बाद इसकी एक बार फिर चर्चा की जा रही है।
विज्ञापन
आलोचना करने वालों का कहना है कि "सुभाषचंद्र बोस भारतीय नागरिक थे, जिन्होंने नाजियों का साथ दिया।'' ये बात ज्यूइश टेलिग्राफ एजेंसी की रिपोर्ट में कही गई है। इस रिपोर्ट में बोस को "एक असंतुष्ट भारतीय बताया गया है, जिन्होंने 1944 में ब्रिटिश भारत पर जापान के आक्रमण का समर्थन करने के लिए हजारों भारतीय पुरुषों को भर्ती किया और हिटलर के लिए यूरोप में ब्रिटेन से लड़ाई में मदद की।" कुछ ऐसी ही बातें न्यूजवीक की रिपोर्ट में भी कही गई हैं।
विज्ञापन