अजीत डोभाल पहुंचे श्रीलंका, मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी से की मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच समुद्री सुरक्षा को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता के लिए शुक्रवार को कोलंबो पहुंचे। इस दौरान वह मालदीव के रक्षा मंत्री मारिया दीदी और श्रीलंका के प्रधानमंत्री राजपक्षे से की मुलाकात से मुलाकात की। इस दौरान अजीत डोभाल ने दोनों देशों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता की।
National Security Advisor Ajit Doval and Mariya Didi, Defence Minister of Maldives, held a cordial & detailed discussion on deepening bilateral partnership between India & Maldives in defence and security: High Commission of India in Maldives https://t.co/3LFsdFJB5P pic.twitter.com/GUuJSpmVow
— ANI (@ANI) November 27, 2020विज्ञापन
बता दें कि श्रीलंका, भारत और मालदीव के साथ शुक्रवार और शनिवार को समुद्री सुरक्षा सहयोग पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की चौथी त्रिपक्षीय बैठक का आयोजन कर रहा है। छह साल बाद यह बैठक हो रही है।
प्रधानमंत्री राजपक्षे से की मुलाकात
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने शुक्रवार को श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से मुलाकात की। उन्होंने देश के रक्षा सचिव के साथ भी बैठक कर द्विपक्षीय संबंधों पर विचार-विमर्श किया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच समुद्री सुरक्षा को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचे।
श्रीलंका, भारत और मालदीव के साथ शुक्रवार और शनिवार को समुद्री सुरक्षा सहयोग पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की चौथी त्रिपक्षीय बैठक का आयोजन कर रहा है। छह साल बाद यह बैठक हो रही है। इससे पहले यह बैठक 2014 में नयी दिल्ली में हुई थी।
कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘एनएसए अजित डोभाल ने प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से मुलाकात की। एनएसए ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से उन्हें बधाई दी और द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति के लिए दोनों नेताओं के बीच सफल ऑनलाइन द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के योगदान को याद किया।
इससे पहले यह बैठक 2014 में नई दिल्ली में हुई थी। कोलंबो में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि भारत-श्रीलंका-मालदीव के बीच समुद्री और सुरक्षा सहयोग पर वार्ता के लिए एनएसए अजित डोभाल कोलंबो पहुंच गए हैं। सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सिल्वा शवेंद्र ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
श्रीलंका की सेना ने बताया कि डोभाल और मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी वार्ता में अपने अपने देशों का नेतृत्व करेंगे। बांग्लादेश, मॉरीशस और सेशेल्स के पर्यवेक्षक भी रहेंगे।
हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा पर समन्वित कार्रवाई, राहत और बचाव अभियान का प्रशिक्षण, समुद्र में बढ़ते प्रदूषण को लेकर कदम उठाने, सूचनाएं साझा करने, अवैध हथियारों, मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा था कि एनएसए स्तर की त्रिपक्षीय बैठक हिंद महासागर के देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए एक प्रभावी मंच हैं।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा था हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इस साल डोभाल का श्रीलंका का यह दूसरा दौरा है । इससे पहले वह जनवरी में श्रीलंका आए थे और दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की थी ।