फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Airbus A320 Recall: How Many Countries Including India Affected by Faulty Jets Global Count

Airbus: एयरबस के ए-320 विमानों में समस्या से भारत समेत कितने देश प्रभावित, दुनियाभर से कितने विमान रिकॉल हुए?

Sat, 29 Nov 2025 08:57 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 29 Nov 2025 08:57 AM IST
सार

Airbus A320 Flight: एयरबस के 55 साल के इतिहास में इसे सबसे बड़ा रिकॉल बताया जा रहा है। इस समय एयरबस के ए320 विमान दुनियाभर की एयरलाइंस द्वारा बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Airbus A320 Recall: How Many Countries Including India Affected by Faulty Jets Global Count
एयरबस अपने ए320 विमानों के सॉफ्टवेयर में करेगी बदलाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूरोप की विमान निर्माता कंपनी एयरबस ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि वह अपने ए320 बेड़े के विमानों को वापस बुला रही है। दरअसल विमानों में सॉफ्टवेयर बदलाव के चलते कंपनी ने यह फैसला किया है। हालांकि कंपनी के इस फैसले का असर पूरी दुनिया पर होगा और हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। 
विज्ञापन


6000 विमान वापस बुलाएगी कंपनी
एयरबस के मौजूदा समय में करीब 11,300 ए320 विमान संचालित हो रहे हैं, जिनमें से कंपनी करीब 6000 ए320 परिवार के विमानों को रिकॉल कर रही है। यह पूरी दुनिया के विमानों के बेड़े की करीब आधी संख्या है। अब जब क्रिसमस के आसपास हवाई यातायात बढ़ जाता है, तो उस समय एयरबस का अपने विमानों को वापस बुलाना पूरी दुनिया में हवाई यातायात को प्रभावित करेगा। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


एयरबस के 55 साल के इतिहास में इसे सबसे बड़ा रिकॉल बताया जा रहा है। इस समय एयरबस के ए320 विमान दुनियाभर की एयरलाइंस द्वारा बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जा रहे हैं। स्थिति ये है कि जब कंपनी ने विमानों को वापस बुलाने का बयान जारी किया, उस वक्त दुनियाभर के 350 से ज्यादा ऑपरेटर्स के 3000 ए320 विमान उड़ान भर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमानों में सॉफ्टवेयर में बदलाव किया जाना है, जो बहुत ज्यादा मुश्किल काम नहीं है, लेकिन इसके लिए विमानों को रिपेयर सेंटर में रिपोजिशन करके की जरूरत होगी जिसमें हर विमान में कम से कम दो घंटे का समय लग सकता है। अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, चीन, यूरोप, भारत और न्यूजीलैंड समेत दुनिया के कई देशों में इसके चलते उड़ान सेवाएं बाधित हो सकती हैं या उनमें देरी हो सकती है।  

अमेरिका और चीन की एयरलाइंस बड़े पैमाने पर ए320 विमानों का इस्तेमाल करती हैं
एयरबस पहले ही बड़े पैमाने पर विमानों की मरम्मत कर रही है, जिससे उसका मेंटिनेंस विभाग पहले ही दबाव में है। साथ ही कंपनी के पास कर्मचारियों की भी कमी है। यही वजह है कि हवाई यातायात के सामान्य होने में लंबा वक्त लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी अमेरिकन एयरलाइंस के पास ए320 बेड़े के विमानों की संख्या सबसे ज्यादा है। अमेरिकन एयरलाइंस अभी ए319 मॉडल के 129 विमानों, ए320 मॉडल के 47 विमानों और ए321 मॉडल के 299 विमानों का संचालन करती है। इस तरह कंपनी के पास ए320 फैमिली के 475 विमान हैं। भारत की इंडिगो एयरलाइंस के पास 312 विमान हैं।

एअर इंडिया ने कहा- हमारे इंजीनियर चौबीसों घंटे काम कर रहे
एअर इंडिया ने भी बयान जारी कर कहा कि 'एअर इंडिया में सुरक्षा सबसे जरूरी है। दुनिया भर में A320 वर्ग के विमानों में जरूरी सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर रीअलाइनमेंट के लिए EASA और एयरबस के निर्देशों के बाद, हमारे इंजीनियर इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। हमने अपने 40% से ज़्यादा विमानों की मरम्मत का काम पहले ही पूरा कर लिया है। हमें भरोसा है कि EASA द्वारा तय समयसीमा के अंदर पूरे बेड़े को कवर कर लेंगे। एअर इंडिया पुष्टि करती है कि इस काम की वजह से कोई उड़ान रद्द नहीं हुई है और हमारे पूरे नेटवर्क में शेड्यूल पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। हालांकि, हमारी कुछ फ़्लाइट्स थोड़ी लेट हो सकती हैं या रीशेड्यूल हो सकती हैं। जमीन पर हमारे कर्मचारी साथी यात्रियों की मदद के लिए मौजूद हैं।'


डीजीसीए ने जारी किया नोटिफिकेशन
नागरिक उड्डयन महानिदेशक (DGCA) ने भी एयरबस A318, A319, A320 और A321 विमानों के लिए जरूरी सुरक्षा निर्देश जारी किया है। नोटिफिकेशन में लिखा है, 'यह पक्का किया जाना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति ऐसे उत्पाद को संचालित न करे जो जरूरी मॉडिफिकेशन के तहत आते हैं।'

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed