फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Air strike on Hamas targets of Israel after rocket attack

बदले की कार्रवाई: रॉकेट हमले के बाद इस्राइल की हमास के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक, लड़ाकू विमानों से बरसाए बम

Mon, 03 Jan 2022 03:14 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, यरूशलम।
एजेंसी, यरूशलम। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 03 Jan 2022 03:14 AM IST
सार

इस्रायली सेना ने कहा कि ये हवाई हमले गाजा की ओर से शनिवार को दो रॉकेट दागे जाने के बाद जवाबी कार्रवाई के तौर पर किए गए। हमले रॉकेट उत्पादन करने वाली इकाई और हमास की सेना चौकी को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन
Air strike on Hamas targets of Israel after rocket attack
इस्रायली सेना ने हमास के ठिकानों पर बम बरसाए। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

इस्रायली सेना ने रविवार सुबह गाजा पट्टी में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर लड़ाकू विमानों से बम बरसाए। इससे एक दिन पहले हमास के नियंत्रण वाले गाजा से इस्राइल पर रॉकेट दागे गए थे। दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में तीन बड़े धमाकों की आवाज को रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि, अभी तक इस हमले में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है। इस साल मई में भी हमास और इस्राइल के बीच जंग हुई थी।

विज्ञापन


इस्रायली सेना ने कहा कि ये हवाई हमले गाजा की ओर से शनिवार को दो रॉकेट दागे जाने के बाद जवाबी कार्रवाई के तौर पर किए गए। हमले रॉकेट उत्पादन करने वाली इकाई और हमास की सेना चौकी को निशाना बनाया गया। हालांकि ये रॉकेट मध्य इजराइल में भूमध्य सागर में जा कर गिरे थे। लेकिन ये स्पष्ट नहीं है कि इन रॉकेट हमलों को इस्राइल को निशाना बनाकर किया गया था या नहीं। लेकिन गाजा स्थित उग्रवादी संगठन अकसर ही समुद्र की ओर मिसाइलों का परीक्षण करता रहा है। गौरतलब है कि सितंबर में एक घटना को छोड़कर मई में इस्राइल और हमास के बीच 11 दिन चले युद्ध को समाप्त करने के लिए लागू संघर्ष विराम के बाद से दोनों ओर से कोई सीमा पार रॉकेट हमला नहीं हुआ था।
विज्ञापन


इस्राइल-हमास के बीच तनाव की वजह
चरमपंथी ‘हमास ग्रुप’ का कहना है कि इस्राइल ने गाजा पर लगाई गई नाकेबंदी को कम करने के लिए गंभीर कदम नहीं उठाए। इसे लेकर ही अकसर तनाव बना रहता है। गाजा पट्टी पर हमास ने 2007 में कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते बुधवार को भी हुआ था संघर्ष
गाजा में फलस्तीनी उग्रवादियों ने पिछले महीने 25 दिसंबर को सुरक्षा बाड़ के पास एक इस्रायली नागरिक को गोली मार दी थी। इसके बाद इस्राइल ने टैंकों के जरिये हमास के कई ठिकानों को निशाना बनाते हुए इसका जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed