फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After release of the Economic survey of Pakistan, PM Imran khan becomes mute on his economic condition

पाक की आर्थिक रिपोर्ट आते ही पीएम इमरान चुप, भारत के लिए ट्वीट कर की थी मदद की पेशकश

Sat, 13 Jun 2020 01:58 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 13 Jun 2020 01:58 AM IST
सार

  • एक ट्वीट करते हुए पीएम  इमरान खान ने भारत को मदद की पेशकश की थी
  • पाकिस्तान का ऋण जीडीपी के 88 फीसदी तक बढ़ा
  • आईएमएफ और विश्व बैंक  के अनुमान ने पीएम इमरान की बढ़ाई चिंता 

विज्ञापन
After release of the Economic survey of Pakistan, PM Imran khan becomes mute on his economic condition
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

लॉकडाउन के दौरान भारत में गरीब लोगों को हो रही समस्याओं की खबरें आने के बाद गुरुवार को एक ट्वीट करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मदद की पेशकश की थी। इस दौरान उन्हें अपने देश के आर्थिक हालातों का अंदाजा नहीं रहा। इमरान के ट्वीट के दो घंटे बाद ही वित्त और राजस्व मामलों के सलाहकार डॉ. अब्दुल हफीज शेख ने आर्थिक सर्वे जारी किया। आर्थिक सर्वेक्षण में अनुमान लगाया गया है कि पाकिस्तान का ऋण जीडीपी के 88 फीसदी तक बढ़ जाएगा और 68 वर्षों के इतिहास में पहली बार अर्थव्यवस्था में 0.4  फीसदी तक की कमी आएगी।

विज्ञापन


यह आर्थिक सर्वे तो फिर भी पाकिस्तान के लिए एक आशावादी तस्वीर बनाता है। आईएमएफ और विश्व बैंक ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को लेकर जो अनुमान लगाया है वह उसके लिए चिंता की बात है। दोनों ने अनुमान लगाया है कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में 2.6 फीसदी तक की कमी आएगी। बता दें कि नवाज शरीफ के बाद सत्ता संभालने वाले इमरान ने नया पाकिस्तान का नारा दिया था। लेकिन जारी आर्थिक सर्वे ने नए पाकिस्तान की पोल खोल कर ऱख दी।

विज्ञापन

पाक में सेना की बढ़ती मजबूती और कमजोर होते इमरान

पाकिस्तान के बारे में जानकारी रखने वाले दिल्ली के एक विशेषज्ञ ने बताया कि इमरान खान अपने विरोधियों, वहां की सेना और कश्मीर के मामले पर सामंजस्य नहीं बना पा रहे हैं। इमरान खान की पकड़ देश में कमजोर होती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इमरान खान की एक और कमजोर शासन व्यवस्था तब सामने आई जब उन्होंने सेना के लॉकडाउन लगाने के फैसले का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि देश में लॉकडाउन लगाने से गरीबी बढ़ेगी और कईयों के रोजगार छिन जाएंगे। लेकिन सेना ने पीएम इमरान की एक न सुनी और लॉकडाउन लगाने के लिए देश में आर्मी उतार दी। 

पीएम इमरान के ट्वीट पर भारत का करारा जवाब

पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को एक ट्वीट में अपने बड़बोलेपन का परिचय दिया। पाकिस्तानी समाचार वेबसाइट की एक खबर को टैग करते हुए उन्होंने दावा किया कि भारत आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और वह भारत की मदद करने के लिए तैयार हैं। इमरान ने खबर को टैग करते हुए कहा, 'इस समाचार के मुताबिक भारत में 34 फीसदी परिवार बिना किसी मदद के एक हफ्ते से ज्यादा नहीं रह पाएंगे।

मैं उनकी मदद के लिए तैयार हूं और अपने सफल कैश ट्रांसफर कार्यक्रम को उनसे साझा कर सकता हूं। इस कार्यक्रम की पहुंच और पारदर्शिता को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना हुई है।'  

भारत का जवाब, कहा-पाक की जीडीपी से ज्यादा बड़ा हमारा राहत पैकेज 

पाकिस्तान के इस बड़बोलेपन पर भारत ने करारा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि अच्छा होगा कि पाकिस्तान यह याद रखे कि उनकी जीडीपी का 90 फीसदी हिस्सा कर्ज से जूझ रहा है। जहां तक भारत का सवाल है तो उनकी जीडीपी से ज्यादा बड़ा तो कोरोनाकाल में घोषित हमारा आर्थिक राहत पैकेज ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed