दीवार के लिए नहीं मिला फंड, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स को 'बाय बाय' बोल बीच में छोड़ी बैठक
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनकी विवादित अमेरिकी-मेक्सिको सीमा दीवार योजना के लिए 5.7 अरब डॉलर की राशि आवंटित करने से इनकार किए जाने के बाद शीर्ष डेमोक्रेटिक नेताओं नैंसी पेलोसी एवं चक शुमर के साथ बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए। ट्रंप ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी और कहा कि वरिष्ठ डोमोक्रेट्स नेताओं को उन्होंने बॉय बॉय बोल बैठक बीच में छोड़ दी।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनकी विवादित अमेरिकी-मेक्सिको सीमा दीवार योजना के लिए 5.7 अरब डॉलर की राशि आवंटित करने से इनकार किए जाने के बाद शीर्ष डेमोक्रेटिक नेताओं नैंसी पेलोसी एवं चक शुमर के साथ बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए। ट्रंप ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी और कहा कि वरिष्ठ डोमोक्रेट्स नेताओं को उन्होंने बॉय बॉय बोल बैठक बीच में छोड़ दी।
इससे पहले ट्रंप ने विपक्षी पार्टी के धन आवंटन के लिए राजी नहीं होने की स्थिति में राष्ट्रीय आपातकाल लागू करने की धमकी दी थी ताकि वह अवैध आव्रजकों को देश में आने से रोकने के लिए दीवार या अवरोधक बनाने की अपनी योजना को क्रियान्वित कर सकें।
ट्रंप ने प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी और सीनेट में अल्पमत के नेता चक शुमर से पूछा कि यदि आंशिक रूप से बंद पड़े सरकारी कामकाज को फिर से शुरू कर दिया जाए तो क्या वे आगामी 30 दिनों में सीमा दीवार के लिए राशि आवंटित किए जाने के कदम का समर्थन करेंगे। पेलोसी ने जब 'नहीं' में इसका जवाब दिया तो ट्रंप नाराज हो गए।
नाराज ट्रंप ने ट्वीट किया, "मैं चक और नैंसी के साथ बैठक बीच में छोड़कर आ गया। समय की पूरी बर्बादी थी। मैंने पूछा कि यदि हम कामकाज फिर से शुरू कर दें तो 30 दिन में क्या आप दीवार या स्टील अवरोधक समेत सीमा सुरक्षा को मंजूरी देंगे? नैंसी ने कहा, नहीं। मैंने अलविदा कह दिया। और कुछ नहीं किया जा सकता था।"
Just left a meeting with Chuck and Nancy, a total waste of time. I asked what is going to happen in 30 days if I quickly open things up, are you going to approve Border Security which includes a Wall or Steel Barrier? Nancy said, NO. I said bye-bye, nothing else works!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) January 9, 2019
ट्रंप के बैठक के बीच से ही चले जाने से अमेरिका में राजनीतिक अस्थिरता का नया दौर शुरू हो गया है। ट्रंप के बर्हिगमन के बाद नैंसी और शुमर ने संवाददाताओं से कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता किसी भी हाल में सीमा दीवार के लिए धन आवंटित करने के इच्छुक नहीं हैं।
उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी इस मामले में अपना रुख नहीं बदलेगी। पेलोसी ने व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि बैठक कक्ष में माहौल अच्छा नहीं था।
शुमर ने कहा कि ट्रंप की बात नहीं मानी गई और वह बैठक से चले गए। इससे पहले ट्रंप ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय आपातकाल लगाना अंतिम विकल्प है लेकिन यदि विपक्षी दल के नेता सीमा दीवार के लिए धन आवंटित नहीं करते हैं, तो वह आपातकाल लागू कर सकते हैं।
इस बीच, ट्रंप ने देश में "वास्तविक आव्रजन सुधार" की आवश्यकता की बात की और तर्क दिया कि विश्वभर से प्रतिभाशाली लोगों की तलाश कर रहीं अमेरिकी कंपनियों की प्रगति के लिए यह अहम है। उन्होंने हालात मे सुधार के लिए एक "बड़े आव्रजन विधेयक" को लाने की भी बात की। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, "हम देश में वास्तविक आव्रजन सुधार देखना चाहते हैं क्योंकि हमें इसकी आवश्यकता है और यह अच्छी चीज होगी।"