फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After Pakistan's Foreign Minister, now Health Minister is also Corona positive

पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बाद अब स्वास्थ्य मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव

Mon, 06 Jul 2020 06:43 PM IST
Rajeev Rai पी़टीआई, इस्लामाबाद
पी़टीआई, इस्लामाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 06 Jul 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
After Pakistan's Foreign Minister, now Health Minister is also Corona positive
कोरोना पाकिस्तान - फोटो : social media

कोरोना की वजह से पाकिस्तान की स्थिति गंभीर होती जा रही है, तेजी से बढ़ते मामलों के बीच अब वहां की सरकार के केंद्रीय मंत्री भी इससे नहीं बच पा रहे हैं। सोमवार को पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ जफर मिर्जा ने कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक मिर्जा ने कहा कि उन्हें हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं और वह सभी एहतियात बरत रहे हैं। मिर्जा ने ट्वीट किया, 'मेरे कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। चिकित्सकीय परामर्श के तहत मैंने घर में खुद को अलग कर लिया है और सभी एहतियात बरत रहा हूं। मुझे हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं। मेरे लिए दुआ करें।” 
विज्ञापन


उन्होंने अपने साथियों से अच्छा काम जारी रखने का आग्रह किया। साथ ही कहा, 'आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और मुझे आप पर गर्व है।' मिर्जा महामारी के खिलाफ जंग में सरकार की ओर से आगे रहे हैं और हालात को लेकर रोजाना मीडिया को ब्रीफ भी करते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि वह भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्होंने खुद को पृथक कर लिया है। कुरैशी सत्ताधारी दल तहरीक-ए-इंसाफ के उपाध्यक्ष हैं और इमरान खान सरकार में नंबर दो की हैसियत रखते हैं।

कुरैशी के अलावा पाकिस्तान के कई नेता संक्रमण के शिकार हो चुके हैं और उनमें से कुछ की मौत भी हो गई है। वायरस से संक्रमित पाए गए राजनीतिक नेताओं की सूची में नेशनल असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर, नेशनल असेंबली में नेता प्रतिपक्ष शहबाज शरीफ, सिंध के गवर्नर इमरान इस्माइल, पीपीपी नेता सईद गनी और रेल मंत्री शेख राशिद शामिल हैं। ये सभी ठीक हो चुके हैं।


इनके अलावा बलूचिस्तान प्रांत के पूर्व गवर्नर सैयद फ़ज़ल आगा, पंजाब प्रांत में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की विधायक शाहीन रज़ा, सिंध के मंत्री गुलाम मुर्तज़ा बलोच, विधायक मुनीर ख़ान ओरक़ज़ई और पीटीआई के नेता मियां जमशेद दीन काकखेल की संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान में 2,31000 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 4,763 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed