फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After China improved figures, WHO said - Similarly other countries will also revise Death toll

कोरोना वायरस: चीन द्वारा आंकड़ों में सुधार के बाद डब्ल्यूएचओ ने कहा- अन्य देश भी मृतकों की संख्या में संशोधन करेंगे

Sat, 18 Apr 2020 10:43 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, जिनेवा
पीटीआई, जिनेवा Published by: देव कश्यप Updated Sat, 18 Apr 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
After China improved figures, WHO said - Similarly other countries will also revise Death toll
विश्व स्वास्थ्य संगठन

कोरोना से मरने वालों के आंकड़े छिपाने को लेकर अंतरराष्ट्रीय आलोचना के बाद चीन ने शुक्रवार को मृतकों की संख्या में संशोधन किया। इसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रित करने के बाद कई देश चीन की तरह अपनी मृतक संख्या को संशोधित कर सकते हैं।

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को कहा कि वुहान में संक्रमण बहुत तेजी से फैला और प्राधिकारियों के लिए हर मौत एवं संक्रमण के मामले को दर्ज करना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन


वुहान में प्राधिकारियों ने शुरुआत में इस संक्रमण पर पर्दा डालने की कोशिश की थी। इस संक्रमण को लेकर ऑनलाइन सचेत करने वाले चिकित्सकों को सजा दी गई थी और संक्रमण के मामले दर्ज करने को लेकर सरकार पर सवाल उठते रहे हैं क्योंकि उसने गणना के अपने मापदंडों को बार-बार बदला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड-19 संबंधी तकनीकी मामलों के लिए डब्ल्यूएचओ का नेतृत्व कर रही मारिया वान केरखोव ने कहा कि संक्रमण जारी रहने के दौरान हर मामले और हर मौत को पहचानना चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने यहां एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मेरा अनुमान है कि कई देशों में ऐसी ही स्थिति पैदा होगी, जब उन्हें पीछे मुड़कर अपने रिकॉर्ड की समीक्षा करनी होगी और देखना होगा कि क्या हमने सभी मामलों को पहचाना?

उन्होंने कहा कि वुहान में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर काम का बहुत दबाव था, कुछ मरीजों की घर में ही मौत हो गई और अन्य लोग अस्थायी केंद्रों में थे। चिकित्साकर्मियों का ध्यान मरीजों के उपचार पर था, इसलिए उन्होंने समय पर कागजी काम नहीं किया।

डब्ल्यूएचओ में आपात मामलों के निदेशक माइकल रेयान ने कहा कि सभी देश ऐसी स्थिति का सामना करेंगे। लेकिन उन्होंने देशों से जल्द से जल्द सटीक आंकड़े मुहैया कराने की अपील की।

चीन ने कोरोना वायरस के उत्पत्ति केंद्र वुहान शहर में मृतकों की संख्या में 1,290 का इजाफा किया, जिससे चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 4,632 हो गई।


वुहान में 16 अप्रैल तक कोरोना वायरस के पुष्ट किए गए कुल मामलों में 325 की वृद्धि की गई जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 50,333 हो गई और मृतकों की संख्या में 1,290 की वृद्धि की गई। इस तरह कोरोना वायरस से मौतों की पुष्टि के बाद वुहान में मृतकों की संख्या 3,869 हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed