{"_id":"67a82acb174d9a0b280945c7","slug":"after-biden-donald-trump-revokes-security-clearances-of-his-top-officials-blinken-and-jake-sullivan-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: बाइडन के बाद उनके चहेतों पर ट्रंप का एक्शन, ब्लिंकन और जेक सुलिवन की सुरक्षा मंजूरी की रद्द","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: बाइडन के बाद उनके चहेतों पर ट्रंप का एक्शन, ब्लिंकन और जेक सुलिवन की सुरक्षा मंजूरी की रद्द
Sun, 09 Feb 2025 09:40 AM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 09 Feb 2025 09:40 AM IST
सार
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से जो बाइडन के चहेते अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। इस कड़ी में ट्रंप ने पूर्व विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और जेक सुलिवन की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी है। इससे पहले ट्रंप ने बाइडन की सुरक्षा मंजूरी और उनको मिलने वाली दैनिक खुफिया ब्रीफिंग को खत्म कर दिया था।
विज्ञापन
पूर्व एनएसए जेक सुलिवन, पूर्व विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन की सुरक्षा मंजूरी खत्म कर दी है। उनका यह फैसला उस दिन के बाद आया जब उन्होंने अपने पूर्ववर्ती जो बाइडन की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी थी और उनकी दैनिक खुफिया ब्रीफिंग बंद कर दी थी।
लिसा मोनाको के साथ इन पर भी कार्रवाई
इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडन प्रशासन की पूर्व डिप्टी अटॉर्नी जनरल लिसा मोनाको की सुरक्षा मंजूरी भी रद्द कर दी। बता दें कि, लिसा मोनाको ने 6 जनवरी 2021 को यूएस कैपिटल (संसद भवन) पर हुए हमले के बाद न्याय विभाग की कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स और मैनहटन जिला अटॉर्नी एल्विन ब्रैग की सुरक्षा मंजूरी भी हटा दी गई है। ये दोनों ट्रंप के खिलाफ कानूनी मामलों की अगुवाई कर रहे थे।
'बदले की कार्रवाई'
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की सुरक्षा मंजूरी खत्म करते हुए ट्रंप ने शुक्रवार को कहा, 'जो बाइडन को अब गोपनीय जानकारी तक पहुंचने की कोई जरूरत नहीं है।' सोशल मीडिया साइट 'ट्रुथ सोशल' पर ट्रंप ने लिखा, 'इसलिए, हम तुरंत जो बाइडन की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर रहे हैं और उनकी रोजाना की खुफिया ब्रीफिंग रोक रहे हैं।' ट्रंप ने अपनी पुरानी रियलिटी टीवी शो 'द अप्रेंटिस' के अंदाज में लिखा, 'जो, तुम निकाले जा चुके हो!'
विज्ञापन
2020 में ट्रंप के खिलाफ बाइडन की कार्रवाई
अमेरिका में आमतौर पर पूर्व राष्ट्रपतियों को पद छोड़ने के बाद भी खुफिया जानकारी मिलती रहती है, लेकिन ट्रंप ने यह परंपरा तोड़ दी। उन्होंने कहा कि बाइडन ने 2020 में चुनाव जीतने के बाद उनकी सुरक्षा मंजूरी रद्द की थी। उस समय बाइडन ने ट्रंप के 'अनिश्चित व्यवहार' को इसका कारण बताया था, खासतौर पर 6 जनवरी 2021 को जब ट्रंप समर्थकों ने संसद भवन पर हमला किया था।
ट्रंप ने रोक लगाने के पीछे क्या बताया कारण?
वहीं बाइडन को मिलने वाली खुफिया जानकारी पर रोक लगाते हुए ट्रंप ने कहा कि बाइडेन को खुफिया जानकारी देना सुरक्षित नहीं है, क्योंकि एक रिपोर्ट में कहा गया था कि बाइडेन की 'याददाश्त कमजोर' हो चुकी है। हालांकि, खुद ट्रंप पर भी गोपनीय दस्तावेजों के गलत इस्तेमाल का मामला चला था, लेकिन जब उन्होंने 2024 का चुनाव जीत लिया, तो न्याय विभाग ने वह केस बंद कर दिया।