{"_id":"5f0e9b478ebc3e63bd170a12","slug":"after-banning-tiktok-china-cannot-spy-through-chinese-app-says-a-white-house-senior-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाना चीन की निगरानी से बड़ा हथियार छीनने जैसा है: अमेरिकी अधिकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाना चीन की निगरानी से बड़ा हथियार छीनने जैसा है: अमेरिकी अधिकारी
Wed, 15 Jul 2020 11:29 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
भारत का चीनी एप पर प्रतिबंध
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाइट हाउस के एक उच्च अधिकारी ने मंगलवार को भारत की ओर से टिकटॉक जैसी कंपनी पर प्रतिबंध लगाने को सराहा है। उन्होंने कहा कि भारत का टिकटॉक जैसी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगाना चीन के निगरानी के काम से एक बड़ा हथियार छीनने जैसा है।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन ने फॉक्स न्यूज रेडियो को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि ट्रंप प्रशासन चीनी एप टिकटॉक, वीचैट और कुछ अन्य पर बहुत गंभीरता से विचार कर रहा है। उन्होंने टिकटॉक जैसे ऐप से पैदा हो रहे खतरे पर एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत ने पहले ही उन एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
अगर भारत और अमेरिका में इन एप के इस्तेमाल पर रोक लग जाती है तो कुछ पश्चिमी देशों में भी रोक लग जाएगी जिससे सीसीपी (चीनी कम्युनिस्ट पार्टी) के जासूसी या निगरानी के काम से एक बड़ा हथियार छिन जाएगा।
विज्ञापन
ओ’ब्रायन ने कहा कि जो बच्चे टिकटॉक का इस्तेमाल कर रहे हैं और यह मजेदार हो सकता है लेकिन कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी है जिनका वे इस्तेमाल कर सकते हैं।
वे आपके सभी निजी डेटा ले रहे हैं, आपका सबसे व्यक्तिगत डेटा ले रहे हैं। वे यह पता लगा रहे हैं कि आपके दोस्त कौन हैं, आपके माता-पिता कौन हैं। वे आपके सभी संबंधों का पता लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी सूचना सीधे-सीधे चीन में सुपर कम्प्यूटर्स में जा रही है। उन्होंने कहा कि चीन आपके बारे में सबकुछ जान रहा है।
आपको इसे लेकर काफी सावधान रहना चाहिए कि आप किसे ऐसी निजी सूचना दे रहे हैं। शीर्ष अधिकारी ने कहा कि ट्रंप प्रशासन न केवल टिकटॉक बल्कि वीचैट और कुछ अन्य चीनी एप्स पर भी विचार कर रहा है क्योंकि चीनी अमेरिका का निजी डेटा पाने के लिए बेताब रहते हैं।