फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After Banning TikTok China cannot spy through Chinese App says a White House senior officer

टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाना चीन की निगरानी से बड़ा हथियार छीनने जैसा है: अमेरिकी अधिकारी

Wed, 15 Jul 2020 11:29 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 15 Jul 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
After Banning TikTok China cannot spy through Chinese App says a White House senior officer
भारत का चीनी एप पर प्रतिबंध - फोटो : AMAR UJALA

व्हाइट हाउस के एक उच्च अधिकारी ने मंगलवार को भारत की ओर से टिकटॉक जैसी कंपनी पर प्रतिबंध लगाने को सराहा है। उन्होंने कहा कि भारत का टिकटॉक जैसी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगाना चीन के निगरानी के काम से एक बड़ा हथियार छीनने जैसा है।

विज्ञापन



अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन ने फॉक्स न्यूज रेडियो को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि ट्रंप प्रशासन चीनी एप टिकटॉक, वीचैट और कुछ अन्य पर बहुत गंभीरता से विचार कर रहा है। उन्होंने टिकटॉक जैसे ऐप से पैदा हो रहे खतरे पर एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत ने पहले ही उन एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


अगर भारत और अमेरिका में इन एप के इस्तेमाल पर रोक लग जाती है तो कुछ पश्चिमी देशों में भी रोक लग जाएगी जिससे सीसीपी (चीनी कम्युनिस्ट पार्टी) के जासूसी या निगरानी के काम से एक बड़ा हथियार छिन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओ’ब्रायन ने कहा कि जो बच्चे टिकटॉक का इस्तेमाल कर रहे हैं और यह मजेदार हो सकता है लेकिन कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी है जिनका वे इस्तेमाल कर सकते हैं।

वे आपके सभी निजी डेटा ले रहे हैं, आपका सबसे व्यक्तिगत डेटा ले रहे हैं। वे यह पता लगा रहे हैं कि आपके दोस्त कौन हैं, आपके माता-पिता कौन हैं। वे आपके सभी संबंधों का पता लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी सूचना सीधे-सीधे चीन में सुपर कम्प्यूटर्स में जा रही है। उन्होंने कहा कि चीन आपके बारे में सबकुछ जान रहा है।


आपको इसे लेकर काफी सावधान रहना चाहिए कि आप किसे ऐसी निजी सूचना दे रहे हैं। शीर्ष अधिकारी ने कहा कि ट्रंप प्रशासन न केवल टिकटॉक बल्कि वीचैट और कुछ अन्य चीनी एप्स पर भी विचार कर रहा है क्योंकि चीनी अमेरिका का निजी डेटा पाने के लिए बेताब रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed