फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   African swine fever new case in China

चीन में अफ्रीकी स्वाइन फीवर का एक और प्रकोप सामने आया

Sat, 09 Feb 2019 02:32 PM IST
अमर शर्मा भाषा, बीजिंग
भाषा, बीजिंग Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 09 Feb 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
African swine fever new case in China
swine flu

चीन में अफ्रीकी स्वाइन फीवर नामक बीमारी का एक और मामला सामने आया है जो देश के महत्वपूर्ण सूअर मांस उद्योग के लिए खतरा बन गया है।

विज्ञापन


कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश के मध्य प्रांत हुनान के योंगझो के एक फार्म में इस बीमारी का पता लगा है, जहां 4,600 सूअर रखे गये हैं।
विज्ञापन

हालाँकि, उन सूअरों में से 171 की मृत्यु हो चुकी है और 270 बीमार पाए गए हैं। 

सरकारी नियमों के मुताबिक, किसी प्रभावित फार्म के सभी सूअरों को वहां से हटा दिया जाना चाहिए या उन्हें खत्म कर देना चाहिए और उस क्षेत्र को संक्रमणमुक्त बनाये जाने तक उसे खाली छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीमारी के बारे में पहली बार अगस्त में पता चला था, इस बीमारी के कारण चीन में अब तक 10 लाख से अधिक सूअरों की मौत हो चुकी है, जिसके चलते चीन में सूअरों के आयात-निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इसकी वजह से चीन में सूअर मांस की आपूर्ति बाधित हो गई है। अफ्रीकी स्वाइन फीवर मनुष्यों को प्रभावित नहीं करता लेकिन सूअरों के लिए जानलेवा होता है, जिसमें संक्रमण बेहद तेजी से फैलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed