फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   African people do not mistreat foreign citizens

‘अफ्रीकी लोग विदेशी नागरिकों से गलत व्यवहार नहीं करते’

Fri, 31 Mar 2017 09:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Fri, 31 Mar 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
African people do not mistreat foreign citizens

भारत में अफ्रीकी नागरिकों पर हमलों की घटनाओं के बीच नाइजीरिया में रहने वाले भारतीय समुदाय ने नाइजीरियाई लोगों के प्रति अपना समर्थन प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि इस तरह की घटनाएं ‘परेशान करने वाली’ हैं, क्योंकि अफ्रीकी विदेशी नागरिकों के साथ कभी गलत व्यवहार नहीं करते। नाइजीरिया में रहने वाले भारतीयों ने ग्रेटर नोएडा में नाइजीरियाई नागरिकों पर हुए हमले की घटना की निंदा की है। 

विज्ञापन


पिछले 15 वर्षों से लागोस में रह रहे अरुणराज मुरूगनंदम ने कहा, ‘भारत में नाइजीरियाई छात्रों पर हमलों से मैं बहुत परेशान हूं। मुझे लगता कि अफ्रीका एवं अफ्रीकियों के बारे में भारतीयों की धारणा गलत है। ऐसा कभी कोई मामला नहीं आया जब अफ्रीकी लोगों ने अपने देश में विदेशी नागरिकों से गलत व्यवहार किया हो।’ यह पूछे जाने पर कि उन्होंने नाइजीरिया में कभी किसी भेदभाव या उत्पीड़न का सामना किया तो अरुणराज ने कहा कि ऐसा कभी नहीं हुआ।

विज्ञापन

कैंडल लाइट मार्च के दौरान नाइजीरियाई छात्रों पर हुआ था हमला

African people do not mistreat foreign citizens

​नाइजीरिया में 35,000 से अधिक भारतीय रहते हैं और हर साल शिक्षा, चिकित्सा और कारोबार के लिए नाइजीरिया के करीब 30,000 लोग भारत की यात्रा करते हैं। 

आबुजा में दो दशक से रह रहे 51 वर्षीय संजीव पुरवर ने कहा कि जब अमेरिका, ब्रिटेन या आस्ट्रेलिया में भारत के लोगों को परेशान किया जाता है तो सभी भारतवासी आवाज उठाते हैं, लेकिन जब भारत में अफ्रीकी लोगों पर हमले हो रहे हैं तो वे उसी तरह क्यों नहीं महसूस करते?

ग्रेटर नोएडा में 17 साल के लड़के की मौत के बाद निकाले गए कैंडल लाइट मार्च के दौरान लोगों ने नाइजीरियाई छात्रों पर हमला किया था। उनका आरोप था कि लड़के की मौत अधिक मात्रा में ड्रग लेने की वजह से हुई है। लड़के के माता-पिता का आरोप है कि विदेशी नागरिकों ने उनके बच्चे को अगवा कर लिया था और उसे ड्रग दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed