{"_id":"58dbcdd64f1c1bfc4c63df13","slug":"negerian-nationals-showing-their-pain-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत में हमले के बाद सोशल साइट पर दर्द बयां कर रहे नाइजीरियाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत में हमले के बाद सोशल साइट पर दर्द बयां कर रहे नाइजीरियाई
जेपी शर्मा/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 30 Mar 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइजीरियाई नागरिकों पर शहर में हुए हमलों की वजह से अफ्रीकी मूल के छात्रों में दहशत है। वह सोशल साइट पर अपना दर्द बयां कर रहे हैं। वहीं, सोशल साइट पर ही ‘एसोसिएशन ऑफ अफ्रीकन स्टूडेंट्स इन इंडिया’ नाइजीरियाई समेत अन्य अफ्रीकी छात्रों व नागरिकों को लगातार सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है।
छात्र मनीष खारी की मौत के मामले में पांच नाइजीरियाई नागरिकों के नामजद होने और हमले की घटनाओं के बाद अफ्रीकी मूल के नागरिकों में दहशत और रोष व्याप्त है। यही कारण है कि वह शहर की सड़कों व बाजारों में घूमने में एहतियात बरत रहे हैं।
वहीं, नाइजीरियाई छात्र सोशल साइट पर भी दर्द बयां कर रहे हैं। अंसल प्लाजा मॉल में हमले के वायरल हुए वीडियो को लगातार सोशल साइट पर अपलोड कर अपने विचार रख रहे हैं।
विज्ञापन
जैसे सभी भारतीय बुरे नहीं हैं, वैसे ही सभी अफ्रीकी ड्रग्स विक्रेता नहीं हैं। भारत का अतिथि देवो भव: का नारा झूठ जैसा लगता है। यहां धर्म, जाति, लिंग भेद, आदि को लेकर हिंसा सामान्य बात हो गई है। - अमीना मुस्तफा इस्माइल।

भारतीय बंधा रहे हैं ढांढस
आप देखिए लोग ग्रेटर नोएडा में क्या कर रहे हैं? कृपया अफ्रीकी छात्राओं के लिए प्रार्थना करें। (अंसल प्लाजा मॉल में हुए हमले के वीडियोे के साथ की गई पोस्ट) - अनस एबी मगायाकी ।
ग्रेटर नोएडा और आसपास के सभी अफ्रीकी छात्रों को सुरक्षित घरों में रहने की आवश्यकता है। अपने घरों में खाने पीने की सभी वस्तुओं व अन्य जरूरतों के सामान की व्यवस्था रखें। हम यह सब उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। कृपया धैर्य और शांति बनाए रखें और भारतीय के प्रति गुस्सा न करें। -एसोसिएशन ऑफ अफ्रीकन स्टूडेंट्स इन इंडिया
हमें ग्रेटर नोएडा में ऐसी स्थिति के लिए खेद है। हमारे सभी अफ्रीकी मेहमानों को उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। अधिकांश भारतीय आपके साथ हैं। यह देश की छवि को धूमिल करने की साजिश हो सकती है। कुछ असामाजिक तत्व इस बहाने साजिश को सफल बनाना चाहते हैं। हम पर विश्वास रखें। कृपया धैर्य रखें। - विनय बेरिवाल
कुछ भारतीयों की तरफ से ऐसी परिस्थितियों के लिए मैं क्षमा मांगता हूं। आपके खिलाफ हिंसा करने वाले चंद लोग हैं। पूरा देश आपके साथ है। मुझे उम्मीद है कि जल्द स्थिति सामान्य होगी और अफ्रीकी नागरिक सुरक्षित महसूस करेंगे। - विवेक चौधरी