फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistans Hindus and Sikhs demand asylum in America

अफगानिस्तान के हिंदू और सिखों को अमेरिका में शरण के प्रस्ताव की मांग

Wed, 19 Aug 2020 01:34 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 19 Aug 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
Afghanistans Hindus and Sikhs demand asylum in America
अमेरिकी संसद - फोटो : iStock

अमेरिकी कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पेश कर अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू और सिखों को ‘संकटग्रस्त अल्पसंख्यक’ करार देते हुए इन उत्पीड़ित धार्मिक समुदायों को अमेरिका में बसाने की मांग की गई है। प्रस्ताव में कहा गया है कि हिंदू-सिख अफगानिस्तान के मूल निवासी तो हैं लेकिन संकटग्रस्त अल्पसंख्यक भी हैं और इनकी आबादी युद्धग्रस्त देश में बहुत तेजी से कम हो रही है। इसलिए इन्हें शरण मिलना चाहिए।

विज्ञापन


अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा (निचले सदन) में पेश प्रस्ताव के भीतर सांसद जैकी स्पीयर और अन्य सात सह प्रायोजक सदस्यों ने कहा कि उनका प्रस्ताव अफगानिस्तान के हिंदुओं और सिखों को शरणार्थी सुरक्षा देने का समर्थन करता है और समुदाय के सदस्यों द्वारा बर्दाश्त किए जा रहे ‘संस्थागत धार्मिक उत्पीड़न, भेदभाव और अस्तित्व के खतरे को रेखांकित करता है। इस प्रस्ताव में अमेरिकी आव्रजन और राष्ट्रीय अधिनियम के तहत शरणार्थी कार्यक्रम के जरिये अफगानिस्तान के हिंदुओं और सिखों को अमेरिका में बसाने का समर्थन किया गया है।
विज्ञापन


अफगानिस्तान में हिंदुओं और सिखों की सुरक्षा के प्रति चिंता जताते हुए प्रस्ताव में इन समुदायों के खिलाफ सभी आतंकी हमलों, धार्मिक उत्पीड़न और भेदभाव की निंदा की गई है। प्रस्ताव में 25 मार्च को गुरुद्वारे पर हमला और 2018 में हिंदुओं पर आतंकी हमले का भी जिक्र किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed