{"_id":"611a0fc232567737d82ec1f3","slug":"afghanistani-ppl-protest-white-house-joe-biden-america-abul","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़े हालात: अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर अफगानी लोगों का विरोध-प्रदर्शन, 'बाइडेन तुम जिम्मेदार हो' के लगे नारे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बिगड़े हालात: अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर अफगानी लोगों का विरोध-प्रदर्शन, 'बाइडेन तुम जिम्मेदार हो' के लगे नारे
Mon, 16 Aug 2021 01:17 PM IST
प्रशांत कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 16 Aug 2021 01:17 PM IST
सार
पूरे अफगानिस्तान पर देखते ही देखते तालिबान ने कब्जा कर लिया है। वहां से निकलने के लिए लोग हैरान परेशान हैं, काबुल एयरपोर्ट पर भारी भीड़ देखी जा रही है। वहीं, अमेरिका में राष्ट्रपति भवन के बाहर लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन
- फोटो : ANI
विस्तार
अफगानिस्तान में बिगड़े हालातों के बीच अमेरिका में रहने वाले अफगानी लोगों ने व्हाइट हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और जो बाइडेन वापस जाओ के नारे लगाए। अफगानिस्तान की स्थिति के लिए राष्ट्रपति बाइडेन को जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शनकारियों ने बाइडेन पर धोखा देने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 20 साल के बाद हम एक बार फिर 2000 वाली स्थिति में आ गए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अमेरिकी सेना की वापसी के बीच 20 दिनों के अंदर में पूरे अफगानिस्तान पर देखते ही देखते तालिबान का कब्जा हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन चुनाव जीतने के बाद अफगानिस्तान से अमेरिकी और नाटो सैनिकों की वापसी का एलान किया था। बाइडेन ने कहा था कि अमेरिकी सेना अफगानिस्तान छोड़ देगी, उसी के बाद से तालिबान का वर्चस्व बढ़ गया और पूरा अफगानिस्तान अब उसके कब्जे में है।
विज्ञापन
#WATCH | "Biden you betrayed us, Biden you are responsible," chanted Afghan nationals outside the White House against the US President after Afghanistan's capital Kabul fell to the Taliban pic.twitter.com/giMjt2grNW
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 16, 2021
..तो होंगे हजारों ओसामा बिन लादेन पैदा
व्हाइट हाउस के बाहर एक प्रदर्शनकारी ने सामाचार एजेंसी एनआई को बताया कि कहा कि हम शांति चाहते हैं, अगर तालिबान टेकओवर करता है तो हजारों ओसामा बिन लादेन पैदा होंगे। तालिबानी लोग पाकिस्तान के साथ मिल जाएंगे और तबाही मचाएंगे। एक महिला प्रदर्शनकारी ने कहा कि तालिबानी लोग महिलाओं को निशाना बना रहे हैं, हर कोई उसके निशाने पर है।
काबुल एयरपोर्ट से उड़ानें रद्द
बता दें कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हाल ही में ऐलान किया था कि 11 सितंबर तक अमेरिकी सेना अफगानिस्तान छोड़ देगी। करीब 90 फीसदी से अधिक अमेरिकी सैनिक अफगानिस्तान छोड़ चुके हैं, तालिबानी लड़ाके इसका फायदा उठाकर पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा जमा चुके हैं। तालिबानियों के कब्जे से काबुल के हालात बुरे होते जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बड़ी संख्या में लोग देश छोड़ रहे हैं। काबुल एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जुटी हुई है। हालांकि, काबुल एयरपोर्ट से उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।