{"_id":"60e5fe2c955ff9473f5c58ec","slug":"afghanistan-withdrawal-of-us-troops-90-percent-completed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: अमेरिकी सैनिकों की 90 फीसदी वापसी पूरी, सात सैन्य ठिकानों को सौंपा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: अमेरिकी सैनिकों की 90 फीसदी वापसी पूरी, सात सैन्य ठिकानों को सौंपा
Thu, 08 Jul 2021 12:49 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, काबुल
एजेंसी, काबुल
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:49 AM IST
सार
- अफगान रक्षा मंत्रालय को सात सैन्य ठिकाने औपचारिक रूप से सौंपे गए
- नाटो देश भी अमेरिकी समन्वय से अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को तेजी से वापस निकाल रहे हैं
विज्ञापन
यूएस आर्मी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी जारी है, अब तक 90 फीसदी से ज्यादा वापसी पूरी हो चुकी है। यहां सात सैन्य ठिकानों को औपचारिक रूप से अफगान रक्षा मंत्रालय को सौंप दिया गया है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) ने कहा है कि करीब 1,000 सी-17 मालवाहक विमान अफगानिस्तान से सैन्य उपकरण लेकर उड़े हैं।
विज्ञापन
पेंटागन के मुताबिक, अफगानिस्तान से सैन्य उपकरण लेकर रवाना होने से पहले कई सैन्य उपकरणों को निपटान के लिए रक्षा रसद एजेंसी को सौंप दिया गया है। नाटो देश भी अमेरिकी समन्वय से अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को तेजी से वापस निकाल रहे हैं। जर्मनी ने अपने सभी सैनिकों को वापस भी बुला लिया है और उसने उत्तरी अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद कर दिया है।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह अमेरिकी और नाटो बलों ने अफगानिस्तान का सबसे बड़ा सैन्य हवाई अड्डा बगराम एयरबेस भी खाली कर दिया है। विदेशी सैनिकों की वापसी के साथ, तालिबान ने सरकारी बलों से लड़ने के बाद उत्तरी अफगानिस्तान और देश के अन्य हिस्सों में कई जिलों पर कब्जा कर लिया है। हालांकि अफगान सुरक्षाबलों ने तालिबान को आगे बढ़ने से रोकने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
बिना बताए अमेरिका ने ठिकाना छोड़ा
अफगान अधिकारियों का दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने उन्हें बिना बताए और बेस के लिए एक नया अफगान कमांडर नियुक्त किए बिना ही यह ठिकाना छोड़ दिया है। अमेरिकी सैनिकों के जाने के दो घंटे से अधिक समय बाद इस बारे में पता चला। बेस में एक जेल भी है जहां हजारों तालिबान और अन्य कैदी सालों से बंद हैं। अफगान कमांडर जनरल मीर असद कोहिस्तानी ने इसकी पुष्टि की है।
सौ वर्षों में भी हमसे आत्मसमर्पण नहीं करा सकता तालिबान : गनी
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा कि तालिबान अगले सौ वर्षों में भी अफगान सरकार को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर नहीं कर सकता। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन में हुई एक कैबिनेट बैठक में गनी ने यह भी कहा कि तालिबान और उसके समर्थक देश में हो रहे खून-खराबे और तबाही के लिए पूरी तरह जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, हम अपने क्षेत्रों की रक्षा के लिए तैयार हैं।
24 घंटों में 200 से ज्यादा आतंकी मारे
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटों में 200 से अधिक तालिबानी आतंकवादी मारे गए हैं। अफगान कमांडो बलों के कम से कम 10,000 सदस्य देश भर में तालिबान को खत्म करने में लगे हुए हैं। दूसरी ओर, तालिबान ने दावा किया कि उसने इसी अवधि में छह और जिलों पर कब्जा कर लिया है।