फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan: two bomb blast in kabul, 20 dead, 70 injured

अफगानिस्तान: काबुल के कुश्ती क्लब में बम विस्फोट, 20 की मौत

Thu, 06 Sep 2018 09:02 AM IST
काबुल, भाषा
काबुल, भाषा Updated Thu, 06 Sep 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
Afghanistan: two bomb blast in kabul, 20 dead, 70 injured

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक कुश्ती क्लब में बुधवार को हुए दोहरे बम विस्फोट में अफगानिस्तान के दो पत्रकारों सहित कम से कम 20 लोग मारे गये हैं और 70 अन्य घायल हो गये हैं।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता हशमत स्तानिकजई ने बताया कि पड़ोस के शिया बहुल के खेल परिसर में एक आत्मघाती हमलावर के खुद को उड़ा लेने के एक घंटे के बाद घटनास्थल पर पत्रकारों और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में विस्फोटक से भरे एक कार में विस्फोट कर दिया गया।
विज्ञापन


मीडिया समर्थक एक संगठन एनआईए ने बताया कि दूसरे विस्फोट में कम से कम चार पत्रकार घायल हुये हैं। अफगानिस्तान की सबसे बड़ी निजी प्रसारक टोलो न्यूज ने अपने दो पत्रकारों के मारे जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका स्थित एसआईटीई खुफिया समूह ने आईएस के प्रोपेगेंडा चैनल अमाक के हवाले से खबर दी है कि इस्लामिक स्टेट समूह ने दोहरे विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। आईएस अक्सर अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक शिया समुदाय को निशाना बनाती रही है। तालिबान ने पत्रकारों को एक व्हॉट्सअप संदेश भेजने में संलिप्तता से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed