फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan: Taliban opened fire on girls demanding the right to study, beat up foreign journalist with rifle butts

अफगानिस्तान: पढ़ने का हक मांग रहीं बच्चियों पर तालिबान ने चलाई गोलियां, विदेशी पत्रकार को रायफल की बटों से पीटा

Fri, 01 Oct 2021 06:26 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, काबुल।
एजेंसी, काबुल। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 01 Oct 2021 06:26 AM IST
सार

लड़कियों ने हाथों तख्तियां ले रखीं थीं, जिनपर लिखा था - हमारी कलम ने तोड़ी जाएं, हमारी किताबें न जलाई जाएं, हमारे स्कूल न बंद किए जाएं। लड़ाकों ने छात्राओं के हाथों से जबरन ये तख्तियां छीन लीं और उन्हें धक्का देकर भगाने की कोशिश की गई, लेकिन छात्राएं वहीं डटी रहीं। 

विज्ञापन
Afghanistan: Taliban opened fire on girls demanding the right to study, beat up foreign journalist with rifle butts
प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार

तालिबान हर रोज भेड़ की खाल में भेड़िया वाली कहावत को चरितार्थ करने में लगा है। एक तरफ तालिबान के बड़े नेता अपनी उदार छवि पेश करते हुए दुनिया से मदद मांग रहे हैं, वहीं जमीन पर तालिबानी लड़ाकों के सितम बढ़ते जा रहे हैं। काबुल में बृहस्पतिवार को शिक्षा का अधिकार मांगने के लिए प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं को तालिबानी लड़ाकों ने गोलियां चलाकर तितर-बितर किया।

विज्ञापन


यह पहला मौका नहीं है, जब तालिबान ने अपना हक मांगने पर महिलाओं को इस तरह से डराया-धमकाया है। काबुल के पूर्वी हिस्से में एक स्कूल के सामने छह लड़कियों का समूह स्कूल में प्रवेश देने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहा था। लड़कियों ने हाथों तख्तियां ले रखीं थीं, जिनपर लिखा था - हमारी कलम ने तोड़ी जाएं, हमारी किताबें न जलाई जाएं, हमारे स्कूल न बंद किए जाएं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लड़ाकों ने छात्राओं के हाथों से जबरन ये तख्तियां छीन लीं और उन्हें धक्का देकर भगाने की कोशिश की गई, लेकिन छात्राएं वहीं डटी रहीं। इसी दौरान एक विदेश पत्रकार की रायफल के बट से पिटाई की गई और घटना की रिपोर्टिंग करने से रोका गया। इसके बाद एक लड़ाके ने अचानक अपनी ऑटोमेटिक रायफल निकाली और हवा में गोलियां दागना शुरू कर दिया। इसके बाद प्रदर्शन कर रहीं लड़कियों ने स्कूल में छिपकर अपनी जान बचाई। 

कहा...इजाजत के बिना प्रदर्शन करना गुनाह
इस मसले पर खुद को काबुल में तालिबानी स्पेशल फोर्स का प्रमुख बताने वाले मावलावी नसरतुल्लाह ने कहा कि लड़कियां प्रदर्शन कर सकती हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें पहले सुरक्षा अधिकारियों से इजाजत लेनी चाहिए थी। बता दे कि तालिबान हर तरह के विरोध और प्रदर्शन को बंदूक दिखाकर या गोली चलाकर यह कहते हुए खत्म करा रहा है कि उनकी इजाजत के बिना प्रदर्शन करना गुनाह है। कुछ दिन पहले ही हेरात प्रांत में तालिबानी लड़ाकों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चला दी थीं, जिसमें दो की मौत हो गई थी।


लड़ाकों को निजी घरों से कब्जे छोड़ने का आदेश
काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान ने बृहस्पतिवार को सभी लड़ाकों को कब्जा किए निजी घरों को छोड़ने का आदेश दिया है। लड़ाकों ने पिछले महीने हमले के दौरान अफगानिस्तान पर नियंत्रण के बाद इन घरों पर कब्जा कर लिया था। तालिबान का यह आदेश उसके सभी रैंकों के लिए स्पष्ट संदेश के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।  तालिबान का यह आदेश प्रधानमंत्री हसन अखुंद के हाल ही में दिए गए बयान के परिप्रेक्ष्य में आया है। 

अखुंद ने अपने बयान में संगठन और सेना को बेहतर बनाने की योजना के संकेत दिए थे। बृहस्पतिवार को जारी आदेश में कहा गया है कि पूरे देश में लड़ाके, रक्षा आंतरिक और खुफिया एजेंसियों से जुड़े तालिबान के सदस्य जो निजी घरों में रह रहे हैं, वह सैन्य ठिकानों पर लौटे और रिपोर्ट करें। हाल के दिनों में तालिबान ने अपनी पारंपरिक पोशाक को छोड़कर सत्ता दिखाने के लिए सैन्य वर्दी पहन ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed