{"_id":"5f8ff6ee8ebc3e9bfa0cd3c5","slug":"afghanistan-taliban-ambush-kills-at-least-25-afghan-security-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: तालिबानी आतंकियों के हमले में 25 अफगान सुरक्षाकर्मियों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: तालिबानी आतंकियों के हमले में 25 अफगान सुरक्षाकर्मियों की मौत
Wed, 21 Oct 2020 02:53 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 21 Oct 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
तालिबानी आतंकी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान में सुरक्षाकर्मियों पर बड़ा हमला हुआ है। आतंकी संगठन तालिबान द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में कम से कम 25 अफगान सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है। अफगान अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
#BREAKING Taliban ambush kills at least 25 Afghan security personnel: officials pic.twitter.com/eVtCD9ip24
— AFP news agency (@AFP) October 21, 2020विज्ञापन
तखार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता जावेद हेजरी ने बताया, इस हमले के बाद सुरक्षाबलों और तालिबानी आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। आतंकियों को इस मुठभेड़ में भारी क्षति पहुंची है। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि इस मुठभेड़ में कितने आतंकी मारे गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, तखार प्रांतीय स्वास्थ्य निदेशक अब्दुल कयूम ने घटना की पुष्टि की, लेकिन कहा कि इस हमले में प्रांत के उप-पुलिस प्रमुख सहित 34 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। दूसरी तरफ, हेजरी ने बताया कि सुरक्षा बल जिले में एक ऑपरेशन के लिए जा रहे थे, तभी उन पर तालिबान के आतंकवादियों ने हमला किया।
उन्होंने कहा, तालिबान ने इलाके के आसपास के घरों में पॉजिशन ले ली थी। जैसे ही हमारी सेना वहां पर अभियान को अंजाम देने के लिए पहुंची, उसी दौरान घात लगाए आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला बोल दिया।
हालांकि, अभी तक तालिबान की तरफ से इस हमले को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। सुरक्षा बलों पर यह हमला तब हुआ है, जब कतर में कट्टरपंथी समूह और सरकार के बीच देश में शांति वार्ता को लेकर बातचीत चल रही है।