{"_id":"5f900e865572f0248f42fa9c","slug":"afghanistan-stampede-today-many-dead-in-stampede-for-getting-visa-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तानः वीजा लेने आए अफगानी नागरिकों के बीच मची भगदड़, 15 की दर्दनाक मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तानः वीजा लेने आए अफगानी नागरिकों के बीच मची भगदड़, 15 की दर्दनाक मौत
Wed, 21 Oct 2020 04:03 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 21 Oct 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान में भगदड़
- फोटो : twitter@AfghanistanTime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रांत में पाकिस्तान जाने के लिए वीजा लेने के क्रम में बुधवार को एक स्टेडियम में इंतजार कर रहे हजारों अफगानी नागरिकों में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कम से कम 11 महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नर अताउल्लाह खोग्यानी ने कहा कि इनमें से 13 अन्य लोग घायल हो गए जिनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों में से ज्यादातर वृद्ध थे।
विज्ञापन
वहीं बुधवार को हुई एक अन्य घटना में उत्तरी अफगानिस्तान में तालिबान के हमले में कम से कम 34 अफगान पुलिस कर्मी मारे गए। एक स्थानीय अस्पताल के अधिकारी ने यह जानकारी दी। ताखर प्रांत के मुख्य अस्पताल के निदेशक रहीम बाखिश दानिश ने कहा कि हमले में आठ अन्य सुरक्षा कर्मी घायल हो गए।