{"_id":"608e33f68ebc3e477746826f","slug":"afghanistan-news-kabul-fuel-station-blaze-damages-several-trucks-fuel-tankers-catch-fire-more-than10-hurt","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: अमेरिकी सेना के लौटने से पहले काबुल में तबाही, ईंधन के कई टैंकरों में लगी भीषण आग, 10 से ज्यादा घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: अमेरिकी सेना के लौटने से पहले काबुल में तबाही, ईंधन के कई टैंकरों में लगी भीषण आग, 10 से ज्यादा घायल
Sun, 02 May 2021 10:39 AM IST
दीप्ति मिश्रा
पीटीआई, काबुल
पीटीआई, काबुल
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 02 May 2021 10:39 AM IST
सार
काबुल में शनिवार देर रात उत्तरी छोर पर ईंधन के कई टैंकरों में भीषण आग लग गई। हालांकि, भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
काबुल में ईंधन के टैंकरों में आग लगी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार देर रात उत्तरी छोर पर ईंधन के कई टैंकरों में भीषण आग लग गई। हालांकि, भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
काबुल में ईंधन के टैंकरों में लगी आग के बारे में तत्काल नहीं पता चल सका है कि आग दुर्घटनावश लगी या जानबूझकर लगाई गई है। यह घटना ऐसे समय में हुई है, अमेरिका और नाटो के आखिरी बचे सैनिकों की देश से वापसी शुरू हो गई है, जो अफगानिस्तान में अमेरिका के सबसे बड़े युद्ध को समाप्त कर देगा।
विज्ञापन
सभी 2,500-3,500 अमेरिकी सैनिकों और करीब 7,000 नाटो संबद्ध बलों के 11 सितंबर तक अफगानिस्तान से वापस बुला लिया जाएगा। यह वही दिन है जब अमेरिका में हुए 9/ 11 के आतंकवादी हमलों के कारण सैनिकों को अफगानिस्तान भेजा गया था।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियान ने कहा कि यह आग तब लगी, जब चिंगारी से ईंधन के एक टैंकर में आग लग गई। इसके बाद पास के कई टैंकर आग की चपेट में आ गए, जिसने भीषण रूप ले लिया।
उन्होंने बताया कि आग की इस घटना के वक्त दर्जनों टैंकर धीरे-धीरे काबुल की तरफ बढ़ रहे थे। वे रात नौ बजने का इंतजार कर रहे थे जब ईंधन के टैंकरों और अन्य बड़े ट्रकों को शहर में प्रवेश की अनुमति होती है। आग पर काबू पा लिया गया। तोड़-फोड़ के तत्काल साक्ष्य नहीं मिले हैं लेकिन अवन ने कहा कि जांच जारी है।