फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan in a major operation Afghan Air Force killed about 40 Taliban terrorists during air strikes

अफगानिस्तान: वायुसेना ने एक बड़ी कार्रवाई में हवाई हमलों के दौरान करीब 40 तालिबान आतंकियों को मार गिराया

Tue, 13 Jul 2021 03:53 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, काबुल
एजेंसी, काबुल Published by: देव कश्यप Updated Tue, 13 Jul 2021 03:53 AM IST
सार

  • हेलमंद प्रांत में तालिबान का डिप्टी कमांडर मावलावी हिजरत भी मारा गया

विज्ञापन
Afghanistan in a major operation Afghan Air Force killed about 40 Taliban terrorists during air strikes
तालिबान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि अफगान वायुसेना ने एक बड़ी कार्रवाई में हवाई हमलों के दौरान करीब 40 तालिबान आतंकियों को मार गिराया है। मंत्रालय ने बताया कि दक्षिणी हेलमंद प्रांत में युद्धक विमानों ने गार्मसर जिले में आतंकवादियों को निशाना बनाया। इस कार्रवाई में कम से कम 14 आतंकियों की मौत हो गई, जिसमें तालिबान का डिप्टी कमांडर मावलावी हिजरत शामिल है। 

विज्ञापन


बता दें कि अफगानिस्तान में जैसे-जैसे तालिबान की कदम आगे की तरफ बढ़ते जा रहे हैं वैसे-वैसे ही उसका मुकाबला अफगान सेना से जबरदस्त होता जा रहा है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हेलमंद प्रांत में मारा गया मावलावी हिजरत तालिबान सारा केटा और गार्मसर जिले की रेड यूनिट का डिप्टी कमांडर है।
विज्ञापन


इसके अलावा पश्चिमी निमरोज प्रांत के डेलाराम जिले में हुए हवाई हमले में 20 तालिबानी आतंकी मारे गए हैं जबकि 35 अन्य घायल हो गए हैं। यहां पर अफगान वायु सेना ने तालिबान के उन ठिकानों पर हमले किए थे जहां पर ये आतंकी छिपे थे। रक्षा मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि अफगान वायु सेना ने पूर्वी कपिसा प्रांत के टगब जिले में तालिबान के ठिकानों पर हमले किए थे, जिसमें 6 आतंकी मारे गए हैं और करीब पांच अन्य घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोला-बारूद भी नष्ट
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि तालिबान के इलाकों में की गई कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में उनके द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला गोला-बारूद भी नष्ट कर दिया गया है। बता दें कि अमेरिका और नाटो सेनाओं के देश छोड़ने की प्रक्रिया के दौरान अफगानिस्तान में हिंसा बढ़ रही है और तालिबान लगातार कई जिलों पर कब्जा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed