फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan Former President Hamid Karzai gave advice to the Taliban, says to get global recognition, one has to win the love of the people of the country first

अफगानिस्तान : पूर्व राष्ट्रपति करजई ने तालिबान को दी सलाह, कहा- वैश्विक मान्यता पाने के लिए पहले देश के लोगों का प्यार जीतना होगा

Wed, 20 Oct 2021 12:37 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काबुल
एजेंसी, काबुल Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 20 Oct 2021 12:37 AM IST
सार

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने वायस आफ अमेरिका (वीओए) के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि इस्लामी अमीरात के पास देश चलाने के लिए एक संविधान होना चाहिए। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय वैधता और अंतरराष्ट्रीय मान्यता महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
Afghanistan Former President Hamid Karzai gave advice to the Taliban, says to get global recognition, one has to win the love of the people of the country first
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई - फोटो : एएनआई

विस्तार

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने तालिबान को सलाह दी है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता हासिल करने के लिए उसे पहले देश के लोगों का प्यार जीतना होगा। उन्होंने वायस आफ अमेरिका (वीओए) के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि तालिबान को चुनावों के जरिये या लोया जिरगा (एक राष्ट्रीीय भव्य सभा) आयोजित करके राष्ट्रीय वैधता हासिल करना चाहिए।

विज्ञापन


करजई ने यह भी कहा कि इस्लामी अमीरात के पास देश चलाने के लिए एक संविधान होना चाहिए। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय वैधता और अंतरराष्ट्रीय मान्यता महत्वपूर्ण हैं। इसके लिए काम करना चाहिए और अफगानिस्तान के संविधान को लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय वैधता या तो चुनावों के माध्यम से अथवा लोया जिरगा आयोजित करके हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन


अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ने पाकिस्तान को देश में दखल न करने के लिए भी कहा
करजई ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को काबुल के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा, वह अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता है, जबकि पाक इन दिनों इस तरह से बोलता है जैसे कि वह हमारा प्रतिनिधित्व करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तालिबान शासन में सूचना की कमी से पत्रकार चिंतित
अफगानिस्तान के पत्रकार संघ ने देश के मीडिया का समर्थन करने और मीडिया की आजादी के लिए खड़े होने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठनों से कहा है कि यहां सरकारी विभागों में प्रवक्ताओं की नियुक्ति के बाद भी सूचनाओं की पहुंच में कमी है। उन्होंने इस्लामी अमीरात के अधिकारियों से पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठाने की अपील भी की।


टोलो न्यूज ने बताया कि सूचना तक पहुंच को बाधा बताते हुए पत्रकारों ने इसकी शिकायत की है। हालांकि सूचना व संस्कृति उपमंत्री जबीउल्लाह मुजाहिद ने स्पष्ट किया कि सभी विभागों में नियुक्त प्रवक्ता अपने बुनियादी प्रशिक्षण के बाद संवाद शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed