फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan crisis, Russia says Kabul situation better under Taliban than it was under Ghani

अफगानिस्तान संकट: रूस का चौंकाने वाला बयान, कहा- तालिबानी शासन में काबुल की स्थिति गनी की तुलना में बेहतर

Tue, 17 Aug 2021 08:19 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 17 Aug 2021 08:19 AM IST
सार

अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात के बीच रूस ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। दरअसल रूस ने कहा है कि तालिबानी शासन में काबुल की स्थिति गनी की तुलना में बेहतर रहेगी। 

विज्ञापन
Afghanistan crisis, Russia says Kabul situation better under Taliban than it was under Ghani
तालिबान के समर्थन में रूस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात के बीच रूस ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। दरअसल रूस ने कहा है कि तालिबानी शासन में काबुल की स्थिति गनी की तुलना में बेहतर रहेगी। अफगानिस्तान में रूस के राजदूत दिमित्री जिरनोव ने तालिबान की प्रशंसा करते हुए कहा कि कट्टरपंथी इस्लामी समूह तालिबान ने पहले 24 घंटों में काबुल को गनी के शासन की तुलना में अधिक सुरक्षित बना दिया है। स्थिति शांतिपूर्ण और अच्छी है और शहर में सब कुछ शांत हो गया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार जिरनोव ने यह बात मॉस्को के एको मोस्किवी रेडियो स्टेशन से करते हुए कही।

विज्ञापन


जिरनोव ने कहा कि गनी का शासन ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। उनके समय अव्यवस्था चरम पर थी, लोगों ने उम्मीद खो दी थी और विकास शून्य हो गया था। लेकिन अब तालिबान के 24 घंटे के शासन से पता चलता है कि शहर में आने वाले दिनों में सबकुछ ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जिरनोव ने कहा कि शुरू में निहत्थे तालिबान इकाइयों ने राजधानी काबुल में प्रवेश किया था। इसके बाद सरकार और अमेरिकी बलों को अपने हथियार आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था। लेकिन जब शासन ने आत्मसमर्पण से इनकार कर दिया तो उनकी मुख्य सशस्त्र इकाइयां राजधानी में प्रवेश कर गईं और इसके बाद गनी डर से भाग गए। गनी के भागने के बाद वहां कर्फ्यू लगा दिया गया। रूसी राजदूत ने कहा कि तालिबान ने पहले ही रूसी दूतावास की सुरक्षा परिधि पर नियंत्रण कर लिया था जिसमें 100 से अधिक कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को वे तालिबान के साथ विस्तृत सुरक्षा वार्ता करेंगे।


वहीं इस बीच रूस की राज्य समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने बताया कि गनी चार कारों और नकदी से भरा एक हेलीकॉप्टर लेकर काबुल से भाग गए। आरआईए ने कहा कि गनी ने देश का खजाना खाली कर दिया है। इसके अलावा अफगानिस्तान के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विशेष प्रतिनिधि, जमीर काबुलोव ने सोमवार को कहा कि काबुल से गनी का भागना वहां की जनता की नजर में बेहद शर्मनाक था। उन्होंने कहा कि अफगान लोग ऐसे राष्ट्रपति को कैसे जवाबदेही दे सकते हैं।

तालिबान का कब्जा
बता दें कि अफगानिस्तान पर 20 साल के बाद एक बार फिर तालिबान का कब्जा हो गया है। उसने देश के राष्ट्रपति भवन पर भी कब्जा जमा लिया है। वहीं देश में स्थिति भयावह बनी हुई है। लोग बिना सामान लिए देश छोड़कर भाग रहे हैं। वहीं सोमवार को देश छोड़ने की जल्दबाजी में लोग विमान पर जबरन यात्रा करने लगे थे जिसकी वजह से तीन लोगों की मौत भी हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed