फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काबुल में मां से बिछड़ रहे बच्चे: दीवार के इस पार आतंक, उस पार बच्चों की जिंदगी, देखें बोलतीं तस्वीरें

Sat, 21 Aug 2021 06:00 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 21 Aug 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Afghanistan crisis, Photos of Children rescue in afghanistan, taliban photos today
सोशल मीडिया पर काबुल की वायरल तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

महिलाएं और बच्चे जंग के सबसे पहले शिकार होते हैं। काबुल से आ रहीं तस्वीरें इसे मजबूती से बयां करती हैं। कोई मां अपने बच्चों से बिछड़ रही है। कोई मां अपने बच्चों को जानबूझकर खुद से दूर भेज रही है, ताकि उनकी आबरू को खतरा न हो और उन्हें नई जिंदगी मिल सके। देखें ऐसी ही बोलती तस्वीरें...



कितना मजबूत कलेजा होगा उस मां का, जो अपने हाथों से अपनी बेटी को दूसरे देश के सैनिकों को सौंप दे। मां नहीं जानती कि वह कब अपनी बिछड़ी बच्ची से मिल पाएगी, लेकिन वह जानती है कि काबुल एयरपोर्ट की लंबी दीवार के इस पार तालिबान का आतंक है और उस पार जिंदगी की उम्मीद है। उसे सुकून है कि दहशतगर्दों की नजरों के मुकाबले किसी फौजी के साये में उसकी बेटी यकीनन महफूज रहेगी। 

Afghanistan crisis, Photos of Children rescue in afghanistan, taliban photos today
तुर्की की महिला सैनिक के गोद में बच्ची - फोटो : social media

महफूज हाथों में भविष्य
तुर्की के फौजी भी काबुल एयरपोर्ट पर मोर्चा संभाले हैं। एक महिला सैनिक की तस्वीर पिछले दिनों वायरल हो गई। दरअसल, फरिश्ता रहमानी नाम की महिला काबुल एयरपोर्ट पर मची भगदड़ के दौरान अपनी दो महीने की बच्ची हादिया और पति अली मूसा से बिछड़ गईं। पिता बच्ची को गोद में थामे बड़ी देर तक मां के आने का इंतजार करते रहे। बच्ची भूख से बिलख रही थी। तभी तुर्की के फौजी मदद के लिए आगे आए। एक फौजी ने पिता को पानी पिलाया। वहीं, महिला फौजी ने बच्ची को गोद में उठा लिया। उसे बोतल में दूध दिया और डाइपर भी बदला। बड़ी देर बाद मां अपनी बिछड़ी बच्ची से मिल पाई।

Afghanistan crisis, Photos of Children rescue in afghanistan, taliban photos today
अमेरिकी जवान बच्ची के साथ उसकी मां का इंतजार करते हुए - फोटो : पीटीआई

ये हाल काबुल का है, जहां बीते एक हफ्ते से तालिबान का राज है। तालिबान की हुकूमत कैसी होगी, यह देखने का इंतजार किए बिना लोग काबुल एयरपोर्ट की तरफ दौड़ रहे हैं। उन्हें तालिबान की 20 साल पुरानी तानाशाही याद है। वे जानते हैं कि तालिबान के राज में लोगों पर जुल्म होंगे। महिलाओं-बेटियों की जिंदगी और इज्जत, दोनों को खतरा रहेगा। यूएस मरीन द्वारा प्रदान की गई इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी जवान बच्ची के साथ उसकी मां का इंतजार कर रहे हैं। किसी तरह से जान बचाने में कामयाब रही इस बच्ची के चेहरे पर मुस्कान भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Afghanistan crisis, Photos of Children rescue in afghanistan, taliban photos today
बच्ची की मां के साथ महिला जवान - फोटो : पीटीआई

ये अफगान नागरिक किसी भी तरह काबुल एयरपोर्ट के अंदर दाखिल होकर हमेशा के लिए मुल्क छोड़ देना चाहते हैं। हर किसी को एयरपोर्ट के अंदर जाने ही इजाजत नहीं है। फिर भी लोग बच्चों को गोद में उठाए घंटों इंतजार कर रहे हैं। जब एयरपोर्ट की दीवार पर अमेरिकी या यूरोपीय देशों के सैनिकों की हलचल नजर आती है, लोग बच्चों को ऊपर उठा लेते हैं। कुछ बातचीत के बाद सैनिक उन बच्चों को अपनी ओर खींच लेते हैं। बच्चे और माता-पिता यह नहीं जानते कि उनकी दोबारा मुलाकात कब होगी। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कैसे एक अमेरिकी वायुसेना की महिला जवान ने तालिबान के आतंक से एक बच्ची को बचाने के बाद उसके परिवार से उसकी मुलाकात करवाई। इस दौरान बच्ची की मां के साथ महिला जवान ने खुशी जताते हुए हाथ मिलाती हुई नजर आ रही हैं।  

विज्ञापन
Afghanistan crisis, Photos of Children rescue in afghanistan, taliban photos today
अमेरिकी सेना की दो महिला जवान नवजात को अपने गोद में लिए हुए - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे मंजर कितने भयावह होंगे, इसका एहसास ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट से होता है। काबुल पर तालिबान के कब्जे के पहले-दूसरे दिन ही महिलाएं अपने बच्चों को कंटीले तारों और दीवारों के उस पार फेंक रही थीं। वे फौजियों से गुहार लगा रही थीं कि वे उनके बच्चों को सुरक्षित थाम लें और किसी विमान में बैठा दें। कुछ बच्चे तो तारों के बीच फंस गए थे। ब्रिटेन की सेना के एक अफसर ने बताया कि दिनभर ऐसा मंजर देखने के बाद उनके फौजी रातभर रोते रहे और सो नहीं पाए। वहीं इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अमेरिकी सेना की दो महिला जवान नवजात को अपने गोद में लिए हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed