{"_id":"5ef9e4548ebc3e43082be204","slug":"afghanistan-car-bomb-blast-and-mortars-kill-23-civilians-in-helmand","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तानः हेलमंद प्रांत के बाजार में बम धमाका, 23 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तानः हेलमंद प्रांत के बाजार में बम धमाका, 23 लोगों की मौत
Mon, 29 Jun 2020 06:25 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 29 Jun 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान बम धमाका (फाइल फोटो)
अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत के एक व्यस्त बाजार में सोमवार को कार बम विस्फोट और मोर्टार हमले में बच्चों सहित कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय गवर्नर के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। तालिबान और अफगान सेना दोनों संगिन जिले में हुई इस घटना के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन
तालिबान ने दावा किया कि सैनिकों ने बाजार में मोर्टार दागे, वहीं सेना का कहना है कि विद्रोहियों ने नागरिकों को निशाना बनाकर मोर्टार के गोले दागे और एक कार बम विस्फोट किया।
विज्ञापन