फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan car bomb attack outside Afghan police headquarters

अफगानिस्तान : कार बम विस्फोट में 12 लोगों की मौत, सौ से अधिक जख्मी

Sun, 18 Oct 2020 06:59 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 18 Oct 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Afghanistan car bomb attack outside Afghan police headquarters
car bomb blast

करीब दो दशक से गृहयुद्ध का सामना कर रहे अफगानिस्तान के पश्चिमी घोर प्रांत में रविवार को आत्मघाती कार बम हमले में करीब 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हमले में सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल इस आत्मघाती हमले की किसी आतंकी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। 

विज्ञापन


घोर प्रांत में अस्पताल के प्रमुख मोहम्मद उमर ललजाद ने कहा कि आपातकालीन विभाग के कर्मचारी गंभीर एवं सामान्य रूप से जख्मी हुए लोगों का इलाज कर रहे हैं। उन्होंने मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरन ने कहा कि कार बम हमला प्रांतीय पुलिस प्रमुख के कार्यालय के प्रवेश द्वार पर किया गया। घोर में हमले की किसी ने फिलहाल जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें कि यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब कतर में तालिबान और अफगानिस्तान सरकार के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता जारी है। देश में दशकों से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए यह वार्ता हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो हफ्ते पहले भी हुआ था विस्फोट :
इससे पहले तीन अक्तूबर को अफगानिस्ता के नांगरहर में भी एक विस्फोट हुआ था। यह विस्फोट पूर्वी नांगरहर प्रांत के पूर्वी इलाके गानीखिल जिला में गवर्नर कंपाउंड के नजदीक हुआ था, जिसमें 15 लोग की मौत हो गई थी और 30 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस विस्फोट में अफगानिस्तान के अंपायर बिस्मिल्लाह जन शिनवारी की भी मौत हो गई। अफगान मीडिया के अनुसार, बिस्मिल्लाह जन शिनवारी समेत उनके परिवार के सात सदस्यों की इस हमले में मौत हो गई। वहीं एक अक्तूबर को दक्षिणी अफगानिस्तान में एक सैन्य जांच चौकी को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में चार नागरिकों समेत नौ लोगों की मौत हो गई थी। हेलमंद प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता ओमर जवाक ने बताया था कि यह आत्मघाती हमला नहरी साराह जिले में देर रात हुआ, जिसमें एक छोटा बच्चा और सुरक्षा बल के तीन जवान घायल भी हुए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed