एयरपोर्ट के बाहर गुरुवार को हुए दो धमाकों से अफगानिस्तान की राजधानी काबुल लहूलुहान हो गई। चारों ओर तरफ खून से सनी लाशें ही नजर आ रही थीं। लोग अपनों को तलाशने के लिए इधर उधर भटक रहे थे। एयरपोर्ट से लगे नाले में शवों और घायलों का अंबार लगा हुआ था। नाले का पानी लाल हो गया। एक दिन पहले ही इस नाले का वीडियो सामने आया था, जिसमें लोगों का हुजूम था। लोग एयरपोर्ट के अंदर जाने के लिए नाले में खड़े थे।
काबुल ब्लास्ट: दहशत और दर्द की खौफनाक तस्वीरें, कुछ पानी में पड़ी थी लाशें..तो कुछ जमीन पर खून से सने थे शव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:51 PM IST
सार
गुरुवार की शाम अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक के बाद एक धमाकों से दहला उठी । 100 से ज्यादा लोगों की अभी तक मौत हो चुकी हैं, मरने वालों में 13 अमेरिकी सैनिक भी शामिल हैं। घटना के बाद एयर पोर्ट के बाहर अफरा तफरी मची हुई थी, लोग अपनों को अस्पताल पहुंचाने के लिए इधर उधर भटक रहे थे।
विज्ञापन
शवों से नाले का पानी हुआ लाल
आत्मघाती हमलों के बाद मची भगदड़
विज्ञापन
विज्ञापन