Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Major Russian Attack on Zelenskyy Hometown: Ballistic Missile Strike Kills Two, Including a 7-Year-Old Child

जेलेंस्की के गृहनगर पर रूस का बड़ा हमला: दागी बैलिस्टिक मिसाइल, सात साल के बच्चे समेत दो की मौत और 60 घायल

Sat, 21 Nov 2026 07:29 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sat, 21 Nov 2026 07:29 PM IST
सार

रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के गृहनगर क्रिवी रिह पर बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत और 60 लोग घायल हुए। मृतकों में सात साल का बच्चा भी शामिल है। पोलैंड में मिसाइल और ड्रोन गिरने से यूरोप में तनाव बढ़ा है। आखिर रूस के हमले क्यों तेज हो रहे हैं? क्या ट्रंप की बातचीत युद्ध रोक पाएगी? आइए, विस्तार से मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
Major Russian Attack on Zelenskyy Hometown: Ballistic Missile Strike Kills Two, Including a 7-Year-Old Child
यूक्रेन में जेलेंस्की के शहर पर रूसी हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूक्रेन में जेलेंस्की के गृहनगर पर रूसी मिसाइल हमला, 2 की मौत और 60 घायल; बच्चों पर भी बरसी आफत

विज्ञापन

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में आम नागरिक एक बार फिर हमले की चपेट में आए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के गृहनगर क्रिवी रिह पर रूस ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। शुक्रवार रात हुए इस हमले में सात साल के बच्चे और 20 साल की युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 लोग घायल हुए हैं। घायलों में छह बच्चे भी शामिल हैं। हमले में रिहायशी इमारतों, अस्पताल, स्कूल और औद्योगिक प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचा है। इस घटना के बाद रूस और यूक्रेन के बीच तनाव और बढ़ गया है।

रूस के मिसाइल हमले में कितना नुकसान हुआ?

  • मध्य यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में शुक्रवार रात रूसी मिसाइल गिरी। शहर प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सांद्र विल्कुल ने बताया कि हमले में चार जगह आग लग गई। करीब 25 अपार्टमेंट इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा एक अस्पताल, स्कूलों, औद्योगिक प्रतिष्ठान, दुकानों और वाहनों को भी क्षति हुई है।
  • विज्ञापन
  • क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सांद्र गांझा के मुताबिक, हमले में 60 लोग घायल हुए हैं। इनमें छह बच्चे शामिल हैं। सात साल के बच्चे और 20 साल की युवती की मौत ने इस हमले को और गंभीर बना दिया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


क्या यूक्रेन के दूसरे शहरों पर भी हुए हमले?
क्रिवी रिह के अलावा यूक्रेन के खारकीव क्षेत्र में भी रूसी ड्रोन ने पांच मंजिला आवासीय इमारत को निशाना बनाया। इस हमले में 11 लोग घायल हुए, जिनमें दो बच्चे शामिल हैं। वहीं, राजधानी कीव में हुए रूसी हमले में एक व्यक्ति घायल हुआ है। दूसरी ओर रूस के ब्रियांस्क और बेलगोरोद सीमावर्ती क्षेत्रों में यूक्रेनी ड्रोन हमलों में तीन लोगों के घायल होने की खबर है। इस तरह दोनों देशों के बीच हमले लगातार जारी हैं और सीमावर्ती इलाकों के साथ रिहायशी क्षेत्रों में भी आम लोग प्रभावित हो रहे हैं।


पोलैंड में रूसी मिसाइल और ड्रोन गिरने से क्यों बढ़ा तनाव?
यूक्रेन के क्रिवी रिह पर हमले से कुछ घंटे पहले पोलैंड में दो रूसी मिसाइलें और एक संदिग्ध ड्रोन गिरा था। पोलैंड के प्रधानमंत्री ने इसे संभावित उकसावे की कार्रवाई बताया। यह घटना ऐसे समय हुई, जब दक्षिण-पूर्वी पोलैंड में यूरोपीय देशों की सेनाएं दो सप्ताह के सैन्य अभ्यास में हिस्सा ले रही हैं। यह अभ्यास नौ नवंबर को शुरू हुआ था। इसमें शामिल सैनिकों को यूक्रेन में युद्ध खत्म होने के बाद संभावित शांति मिशन के लिए तैयार किया जा रहा है। इस मिशन का उद्देश्य यूक्रेन में स्थिरता बनाए रखने और उसकी सेना के पुनर्निर्माण में मदद करना है। यूरोपीय देशों ने पहले भी रूस पर महाद्वीप में अस्थिरता फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।


ट्रंप और पुतिन की बातचीत के बीच जेलेंस्की ने क्या कहा?
रूस के हमले ऐसे समय हुए हैं, जब अमेरिका युद्ध खत्म कराने के लिए बातचीत में तेजी लाने की कोशिश कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को चीन में आयोजित शिखर बैठक के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से चर्चा की। ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ के मुताबिक, इस दौरान यूक्रेन युद्ध पर भी बात हुई। ट्रंप ने पुतिन को अपना दोस्त बताया। इस पर जेलेंस्की ने प्रतिक्रिया देते हुए पुतिन को हत्यारा और दुश्मन कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि रूसी राष्ट्रपति के प्रति दोस्ताना भाषा का इस्तेमाल करने से उन पर दबाव कम हो सकता है। इस बीच रूस और यूक्रेन के बीच हमले जारी हैं, जिससे युद्ध समाप्त कराने की कोशिशों के सामने चुनौती बनी हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed