फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अफगानिस्तान: काबुल एयरपोर्ट पर दो धमाके, 60 की मौत और कई घायल, तस्वीरों में देखिए हालात

Fri, 27 Aug 2021 01:47 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 27 Aug 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Kabul Airport Explosion leaving people dead and injured in Afghanistan pictures images
काबुल एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला - फोटो : twitter.com/BarzanSadiq

अफगानिस्तान का नियंत्रण तालिबान के हाथ में जाने के बाद से ही यहां की सुरक्षा व्यवस्था तबाह हो चुकी है। पिछले कई दिनों की तरह गुरुवार को भी देश छोड़ने की आस में काबुल एयरपोर्ट के पास भारी भीड़ जुटी थी और शाम को यहीं दो आत्मघाती हमले हो गए।  

Kabul Airport Explosion leaving people dead and injured in Afghanistan pictures images
घायलों को ले जाते लोग - फोटो : twitter.com/BarzanSadiq

धमाकों में 60 लोगों की मौत हो गई जिनमें 12 अमेरिकी सैनिक भी शामिल हैं। धमाके में 140 से भी ज्यादा लोग घायल हो गए। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन ने काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की आशंका जाहिर की थी। साथ ही, अपने नागरिकों को काबुल एयरपोर्ट से दूर रहने की चेतावनी दी थी।



Kabul Airport Explosion leaving people dead and injured in Afghanistan pictures images
एयरपोर्ट पर हमले के बाद बदहवास लोग - फोटो : twitter.com/BarzanSadiq

इस हमले को लेकर अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि एक हमले में काबुल एयरपोर्ट के ऐबी गेट के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर फायरिंग करते हुए आया और उसने खुद को बम से उड़ा लिया। जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट के इस गेट पर ऑस्ट्रेलिया के सैनिक तैनात रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kabul Airport Explosion leaving people dead and injured in Afghanistan pictures images
हमले में घायल एक युवक - फोटो : twitter.com/BarzanSadiq

माना जा रहा है कि इस आत्मघाती हमले का मकसद पश्चिमी देशों के उन सैनिकों को निशाना बनाना था, जो अफगानिस्तानी शरणार्थियों को देश से बाहर निकालने में मदद कर रहे हैं। इस हमले से कुछ देर पहले काबुल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले इटली के एक विमान पर भी फायरिंग हुई थी। इसमें 100 अफगानी शरणार्थी सवार थे।

विज्ञापन
Kabul Airport Explosion leaving people dead and injured in Afghanistan pictures images
हमले में घायल हुआ एक व्यक्ति - फोटो : twitter.com/BarzanSadiq

इस आत्मघाती हमले के बाद काबुल एयरपोर्ट के आस-पास के हालात बेहद गंभीर हो गए। लोग हाथ से खींचने वाले ठेलों में घायलों को ले जाते हुए। हमले में घायल हुए कई लोग खून से लथपथ इधर से उधर भटकते नजर आए। काबुल में हालात ऐसे हैं कि घायलों को इलाज के लिए भी भटकना पड़ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed