फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan Blast: UN secretary General Antonio Guterres condemns terrorist attack here are all updates

अफगानिस्तान धमाका: संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरस ने की काबुल हवाई अड्डे पर आतंकवादी हमले की निंदा

Fri, 27 Aug 2021 12:25 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, संयुक्त राष्ट्र।
एएनआई, संयुक्त राष्ट्र। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 27 Aug 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Afghanistan Blast: UN secretary General Antonio Guterres condemns terrorist attack here are all updates
एंतोनियो गुतारेस - फोटो : ANI

अफगानिस्तान में आज का दिन काफी दर्दनाक रहा। आज काबुल एयरपोर्ट के बाहर दो आत्मघाती हमले हुए इसमें करीब 40 लोगों के मरने की खबर है और सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। अब संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरस ने काबुल हवाई अड्डे पर आतंकवादी हमले की निंदा की है और पीड़ितों के लिए दुख प्रकट किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह दर्दनाक घटना अफगानिस्तान में जमीन पर स्थिति की अस्थिरता को रेखांकित करती है। साथ ही कहा कि ऐसी घटनाएं हमारे संकल्प को मजबूत करती हैं और हम अफगान के लोगों को सहायता देना जारी रखेंगे।
विज्ञापन


स्पुतनिक की रिपोर्ट के अनुसार, गुटेरेस के प्रवक्ता दुजारिक ने उनकी तरफ से बताया कि महासचिव मौजूदा स्थिति पर बड़ी चिंता के साथ नजर रख रहे हैं। आगे कहा कि वह इस आतंकवादी हमले की निंदा करते हैं, जिसमें कई नागरिक मारे गए और घायल हुए, और मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और वे घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग जगह हुए दोनों धमाके
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि काबुल एयरपोर्ट के ऐबी गेट के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर फायरिंग करते हुए आया और उसने खुद को बम से उड़ा लिया। एयरपोर्ट के इस गेट पर ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के सैनिक तैनात रहते हैं। 


वहीं, दूसरा आत्मघाती हमला एयरपोर्ट के सामने मौजूद बैरन होटल के बाहर हुआ, जो कि ऐबी गेट के ही काफी करीब है। गौरतलब है कि इस हमले से कुछ देर पहले ही आईएस के आतंकियों द्वारा धमाका करने की आशंका जताई गई थी। इसका मकसद पश्चिमी देशों के उन सैनिकों को निशाना बनाना था, जो अफगान शरणार्थियों को देश से बाहर निकालने में मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed