फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan Blast Mortar shell explosion kills Two children, injures others in Paktika

Afghanistan: अफगानिस्तान में बच्चों ने कर दिया खेल-खेल में धमाका, जिंदा मोर्टार किया आग के हवाले, दो की मौत

Sun, 23 Oct 2022 08:01 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई,काबुल
एएनआई,काबुल Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 23 Oct 2022 08:01 AM IST
सार

तालिबानी प्रवक्ता के मुताबिक यह कोई आतंकी हमला नहीं था बल्कि बच्चों ने खेल-खेल में एक जिंदा मोर्टार आग के हवाले कर दिया जिसके चलते यह धमाका हुआ।

विज्ञापन
Afghanistan Blast Mortar shell explosion kills Two children, injures others in Paktika
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत पक्तिका में धमाके की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मोर्टार के गोले दागने के बाद दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। धमाके के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग इधर-उधर भागते दिखे। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  

विज्ञापन


बच्चों ने मस्ती-मस्ती में आग में डाला मोर्टार
तालिबानी प्रवक्ता के मुताबिक यह कोई आतंकी हमला नहीं था बल्कि बच्चों ने खेल-खेल में एक जिंदा मोर्टार आग के हवाले कर दिया जिसके चलते यह धमाका हुआ। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  आगे की जांच की जा रही है आखिर बच्चों के पास जिंदा मोर्टार कहां से आए।
विज्ञापन


तालिबान का असर पाकिस्तान पर भी
पाकिस्तान को अफगानिस्तान में तालिबान को सत्ता स्थापित करने में मदद करना अब भारी पड़ रहा है। दरअसल,  स्थानीय थिंक टैंक की रिपोर्ट में जो बातें सामने आई हैं उसने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल अगस्त में अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान के काबिज होने के बाद से पाकिस्तान में आतंकवादी घटनाओं की संख्या में 51 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पाक इंस्टीट्यूट ऑफ पीस स्टडीज (पीआईपीएस) की ‘अफगानिस्तान की स्थिति और पाकिस्तान की नीतिगत प्रतिक्रिया’ विषय पर जारी रिपोर्ट में कहा गया पाकिस्तान के लिए काबुल में आतंकवादी शासन का खतरा स्पष्ट हो गया है क्योंकि देश ने गत एक साल में आतंकवादी हमलों में अप्रत्याशित तौर पर 51 प्रतिशत की वृद्धि देखी है। पीआईपीएस की रिपोर्ट के मुताबिक 15 अगस्त 2021 से 14 अगस्त 2022 के बीच पाकिस्तान में 250 आतंकवादी हमले हुए जिनमें 433 लोगों की जान गई और 719 लोग घायल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed