फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan: America will give compensation to the families of those killed in the kabul drone attack

अफगानिस्तान: काबुल ड्रोन हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को अमेरिका देगा मुआवजा, दस लोगों की हुई थी मौत 

Sat, 16 Oct 2021 12:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 16 Oct 2021 12:04 PM IST
सार

पेंटागन ने कहा कि वह काबुल ड्रोन हमले में मारे गए बेगुनाह अफगान नागरिकों को मुआवजा देने के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन
Afghanistan: America will give compensation to the families of those killed in the kabul drone attack
काबुल आतंकी हमला

विस्तार

काबुल बम धमाके में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के बाद अमेरिका की ओर से काबुल पर ड्रोन स्ट्राइक की गई थी। इस ड्रोन स्ट्राइक में 10 अफगान नागरिकों की मौत हो गई थी। अब अमेरिका इन मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने के लिए तैयार हो गया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेँटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अमेरिका लाए गए अफगानियों के जीवित परिजनों की मदद के लिए भी रक्षा विभाग, विदेश विभाग के साथ मिलकर काम कर रहा है। 

विज्ञापन


किर्बी ने बताया कि गुरुवार को नीतिगत विषयों के लिए अवर रक्षा सचिव डॉ. कोलिन कहन और डॉ. स्टीवन क्लोन के बीच हुई बैठक में यह मुद्दा उठा था। किर्बी ने बताया कि रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने मृतक अफगान नागरिकों के परिजनों को मुआवजा देने की बात कही थी, अमेरिका उस बयान को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन


मारे गए थे 13 अमेरिकी सैनिक
अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद काबुल एयरपोर्ट पर बम से धमाका किया गया था। इस बड़े बम धमाके में 169 अफगानी नागरिकों समेत 13 अमेरिकी सैनिकों की भी मौत हो गई थी। इसके बाद अमेरिका की ओर से ड्रोन स्ट्राइक की गई थी, इसमें बेगुनाह 10 अफगान नागरिकों की मौत हो गई थी। मामला सामने आने के बाद अमेरिका ने इस गलती को स्वीकार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed