फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   afghanistan 12 Taliban terrorists were killed in an Afghan Air Force strike in Takhar

अफगानिस्तान : हवाई हमले में तालिबानी कमांडर समेत 12 आतंकी ढेर

Thu, 22 Oct 2020 03:35 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, काबुल Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 22 Oct 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
afghanistan 12 Taliban terrorists were killed in an Afghan Air Force strike in Takhar
afganistan

विज्ञापन

अफगानिस्तान के तखर प्रांत में बुधवार देर रात अफगान वायुसेना के हवाई हमले में तालिबान के कई कमांडो समेत 12 आतंकवादी मारे गए। ये तालिबानी आतंकी हाल में पुलिस हेडक्वार्टर पर हुए हमले में शामिल थे।
स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि तखार प्रांत के एक गांव में बुधवार को तालिबान लड़ाकों ने इलाके में अफगान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया था। इसके बाद अफगान वायुसेना ने तालिबानी लड़कों पर देर रात एयर स्ट्राइक की, जिसमें तालिबान के कई कमांडर समेत 12 आतंकी ढेर हो गए। हालांकि, इस हमले में नागरिकों के मारे जाने की भी खबरें हैं, जिसकी जांच हो रही है।

विज्ञापन
 
सुरक्षाबलों पर हमले के बाद से मुठभेड़ जारी
इससे पहले, 21 अक्तूबर को आतंकी संगठन तालिबान द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में 25 अफगान सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी। तखार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता जावेद हेजरी ने बताया कि इस हमले के बाद सुरक्षाबलों और तालिबानी आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। आतंकियों को इस मुठभेड़ में भारी क्षति पहुंची है। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि इस मुठभेड़ में कितने आतंकी मारे गए हैं। 


भगदड़ में 15 की मौत 
अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रांत में पाकिस्तान जाने के लिए वीजा लेने के क्रम में बुधवार को एक स्टेडियम में इंतजार कर रहे हजारों अफगानी नागरिकों में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में  11 महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हो गई। गवर्नर अताउल्लाह खोग्यानी ने कहा कि भगदड़ में 13 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। वहीं मारे गए लोगों में से अधिकतर वृद्ध थे। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed