अफगानिस्तान : हवाई हमले में तालिबानी कमांडर समेत 12 आतंकी ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान के तखर प्रांत में बुधवार देर रात अफगान वायुसेना के हवाई हमले में तालिबान के कई कमांडो समेत 12 आतंकवादी मारे गए। ये तालिबानी आतंकी हाल में पुलिस हेडक्वार्टर पर हुए हमले में शामिल थे।
स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि तखार प्रांत के एक गांव में बुधवार को तालिबान लड़ाकों ने इलाके में अफगान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया था। इसके बाद अफगान वायुसेना ने तालिबानी लड़कों पर देर रात एयर स्ट्राइक की, जिसमें तालिबान के कई कमांडर समेत 12 आतंकी ढेर हो गए। हालांकि, इस हमले में नागरिकों के मारे जाने की भी खबरें हैं, जिसकी जांच हो रही है।
MoD states "12 Taliban including several of their commanders" were killed in an Afghan Air Force strike in Takhar last night, probe into civilian casualty reports launched. These Taliban were involved in killing "a number of police" 2 days before, MoD said: Afghanistan's TOLOnews
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 22, 2020
सुरक्षाबलों पर हमले के बाद से मुठभेड़ जारी
इससे पहले, 21 अक्तूबर को आतंकी संगठन तालिबान द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में 25 अफगान सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी। तखार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता जावेद हेजरी ने बताया कि इस हमले के बाद सुरक्षाबलों और तालिबानी आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। आतंकियों को इस मुठभेड़ में भारी क्षति पहुंची है। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि इस मुठभेड़ में कितने आतंकी मारे गए हैं।
भगदड़ में 15 की मौत
अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रांत में पाकिस्तान जाने के लिए वीजा लेने के क्रम में बुधवार को एक स्टेडियम में इंतजार कर रहे हजारों अफगानी नागरिकों में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 11 महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हो गई। गवर्नर अताउल्लाह खोग्यानी ने कहा कि भगदड़ में 13 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। वहीं मारे गए लोगों में से अधिकतर वृद्ध थे।