{"_id":"610c8fd98ebc3e2ef9153d96","slug":"afghan-poet-shot-dead-by-taliban-militants","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: तालिबान के आतंकियों ने अफगान शायर की गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: तालिबान के आतंकियों ने अफगान शायर की गोली मारकर की हत्या
Fri, 06 Aug 2021 06:56 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बल्ख।
एजेंसी, बल्ख।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 06 Aug 2021 06:56 AM IST
सार
- 22 जुलाई को भी तालिबान आतंकियों ने लोकप्रिय अफगान कार्टूनिस्ट हत्या कर दी थी
- भारतीय पत्रकार दानिश को तालिबान ने मार दिया था
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अफगानिस्तान में तालिबान के निशाने पर अब कार्टूनिस्ट, पत्रकार और कवि हैं। ताजा मामला जाने-माने शायर व इतिहासकार अब्दुल अतीफी का है, आतंकियों ने उनके घर के बाहर हत्या कर दी।
विज्ञापन
अतीफी की बुधवार रात उर्ज़गान राज्य के चोरा शहर में आतंकियों ने हत्या की। गवर्नर मोहम्मद उमर शेरजाद ने बताया कि आतंकियों ने गोली मारकर यह हत्या की।
इससे पहले 22 जुलाई को भी तालिबान आतंकियों ने लोकप्रिय अफगान कार्टूनिस्ट नजर मोहम्मद को अगवा कर उनकी हत्या कर दी थी। वहीं तालिबान ने भारतीय पत्रकार दानिश की भी शिनाख्त के बाद हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का विशेष सत्र शुक्रवार को न्यूयॉर्क में आयोजित किया जा रहा है। सत्र की अध्यक्षता परिषद का वर्तमान अध्यक्ष होने के नाते भारत करेगा। बैठक में तालिबान के बढ़ते प्रभाव को लेकर विभिन्न देशों का रुख सामने आ सकता है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के भारत में राजदूत फरीद मामुंदजई ने भारत द्वारा सत्र बुलाए जाने की सराहना की है। अफगानिस्तान ने तीन अगस्त को भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को फोन कर विशेष सत्र बुलाए जाने की अपील की थी। इसके बाद भारत ने सुरक्षा परिषद के अन्य सदस्यों के साथ मशवरा कर 6 अगस्त को सुरक्षा परिषद की विशेष सत्र बुलाने का निर्णय किया।