फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Affair with friends wife Lauren Sanchez reason behind jef bezos divorce cost 69 billion

दोस्त की पत्नी से रिश्ते के कारण अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को गंवानी पड़ेगी आधी संपत्ति

Fri, 11 Jan 2019 09:14 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 11 Jan 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
Affair with friends wife Lauren Sanchez reason behind jef bezos divorce cost 69 billion
lauren sanchez- Jef bezos

अमेजन के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस (55) और उनकी पत्नी मैकेंजी बेजोस (48) अलगाव की घोषणा कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि संपत्ति का बंटवारा होने पर मैकेंजी दुनिया की सबसे अमीर महिला बन सकती हैं। खबरों की मानें तो अमेजन के संस्थापक बेजॉस पूर्व टीवी एंकर लॉरेन सैनचेज के साथ रिश्ते में हैं। यही इस तलाक की वजह मानी जा रही है। 

विज्ञापन


लॉरेन हॉलिवुड टैलंट पैट्रिक वाइटसेल की पत्नी हैं। पैट्रिक वाइटसेल जेफ बेजोस अच्छे दोस्त मानें जाते हैं। लॉरेन टीवी प्रजेंटर के साथ हेलिकॉप्टर पायलट भी हैं। लॉरेन का भी अपने पति से रिश्ता खत्म हो चुका है। नेशनल इंक्वायर्र के मुताबिक जेफ सैनचेज को अपने प्यार जा इजहार करते हुए एक एसएमएस किया था। जेफ बेजोस के चार बच्चे हैं।
विज्ञापन


पूर्व टीवी एंकर लॉरेन सैनचेज ने हॉलीवुड की द लॉन्ग यार्ड, द डे आफ्टर टूमॉरो, फाइट क्लब में भूमिकाएं निभाई है। हॉलिवुड टैलंट एजेंट पैट्रिक वाइटसेल से उनकी शादी 2005 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। पिछले साल सितंबर में जेफ और सैनचेज  को मिआमी में साथ देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस की नेटवर्थ 112 बिलियन डॉलर (तकरीबन सात लाख 84 हजार करोड़ रुपए) है। वह वॉशिंगटन पोस्ट अखबार के प्रोप्रराइटर भी हैं। अपने पत्नी से अलग होने पर जेफ की संपत्ति का बंटवारा होने की बात कही जा रही है। इस हिसाब से मैकेंजी को 56 बिलियन डॉलर (तकरीबन तीन लाख 92 हजार करोड़ रुपए) मिल सकते हैं। इस राशि के मिलने के बाद वह दुनिया की सबसे अमीर महिला एलाइस वॉल्टन को पीछे छोड़ देंगी। 

जेफ की संपत्ति आधी होने के बाद बिल गेट्स फिर से 92.5 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन जाएंगे। जेफ ने अक्टूबर 2017 में उनसे दुनिया के सबसे अमीर इंसान होने का ताज छिना था।


वॉलमार्ट की उत्तराधिकारी वॉल्टन की नेटवर्थ 3.22 लाख करोड़ रुपए (4600 करोड़ डॉलर) है। साथ ही आपको बता दें कि भारत के सबसे अमीर मुकेश अंबानी की भी कुल संपत्ति 40.1 बिलियन डॉलर ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed